फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus accident in Mainpuri

मैनपुरी में ट्रक की टक्कर के बाद वैन पर पलटी प्राइवेट बस

Tue, 02 Feb 2021 06:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Bus accident in Mainpuri
कुसमरा में पलटी पड़ी बस - फोटो : MAINPURI
कुसमरा। यादव नगर चौराहे के पास मंगलवार सुबह ट्रक ने प्राइवेट बस को टक्कर मार दी। इसी के चलते बस सड़क किनारे खड़ी वैन पर पलट गई। हादसे में वैन में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। एक बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया।
विज्ञापन

कुसमरा क्षेत्र मेें मंगलवार सुबह करीब सात बजे यादव नगर चौराहे पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस सामने से आ रहे मोरंग लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस क्षतिग्रस्त होने के बाद सड़क किनारे खड़ी वैन पर पलट गई। गनीमत रही कि बस को पलटता देख वैन में बैठे गांव अछईपुर बेवर निवासी यशवीर और अनिल निकल कर भाग गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद वहां लोग जमा होने लगे। इस बीच चालक ट्रक लेकर वहां से भाग गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज अभिमन्यु मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वैन के ऊपर पलटी बस को क्रेन की मदद से सीधी कराने के बाद हटवाया। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक की थी गलती
घटनास्थल के समय आसपास मौजूद लोगों के अनुसार चालक बस को तेज गति से चला रहा था। मोरंग लदे ट्रक के चालक ने अचानक सामने आई बस को बचाने के लिए ब्रेक लगाने की भी कोशिश की। लेकिन तब तक दोनों वाहन टकरा चुके थे। यादव नगर चौराहा के पास प्राइवेट बसें बेहद तेजी के साथ होकर गुजरती है। पुलिस को इस पर नियंत्रण लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed