फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   burning body, baby dead

टब में रखे गर्म पानी में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

Tue, 14 Jan 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
burning body, baby dead
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में एक टब में रखे गर्म पानी में गिरने से दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। करीब 16 घंटे के उपचार के बाद मंगलवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

गांव गढिय़ा निवासी सनोज कुमार की पत्नी गुड़िया ने सोमवार शाम को टब में पानी गर्म किया था। गर्म पानी से भरे टब को घर के बरामदे में रखकर वह घरेलू कामों में जुट गईं। इसी बीच खेलते समय दो वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार टब में गिर गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे नीतेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 16 घंटे तक चले इलाज के बाद मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नीतेश ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम पसर गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बेटे की मौत से बेसुध हुए मां-बाप
इकलौते बेटे के जलने से परिजनों को उम्मीद थी कि वह उपचार के बाद ठीक हो जाएगा। मंगलवार को बच्चे के दम तोड़ते ही मां-बाप बेसुध हो गए। घर पहुंचे ग्रामीण और रिश्तेदार भी उन्हें दिलासा देते रहे, लेकिन मां-बाप की आंखों से आंसू बहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बरतें सावधानी
-गर्म पानी, दूध को खुले में न रखें।
-बच्चे की पहुंच वाले स्थान पर पानी हीटर से गर्म न करें।
-घर में बच्चा छोटा है तो खुले स्थानों पर पानी बड़े बर्तनों में भरकर न रखें।
-किचन में बच्चों के प्रवेश पर पाबंदी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed