फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burning Activa Scooty caught fire on Jawahar Pul driver saved his life by jumping

द बर्निंग एक्टिवा: जवाहर पुल पर चलती स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 29 May 2023 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 09:36 AM IST
सार

जवाहर पुल पर जा रहे युवक की एक्टिवा से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। उसे कुछ नहीं समझ आया कि क्या करे। उसने तुरंत ही एक्टिवा से छलांग लगा दी और खुद को बचाया। 
 

विज्ञापन
Burning Activa Scooty caught fire on Jawahar Pul driver saved his life by jumping
एक्टिवा में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जवाहर पुल (एत्माद्दौला) पर रविवार रात को एक चलती एक्टिवा में आग लग गई। एक्टिवा पर सवार युवक ने भागकर खुद को बचाया। आग लगने से पुल पर वाहन फंस गए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची। आधा घंटे में दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

रात की है घटना 

घटना रात तकरीबन आठ बजे की है। ट्रांस यमुना कालोनी फेज-1 निवासी प्रदीप जैन एक्टिवा से वाटर वक्र्स की तरफ जा रहे थे। वो जैसे ही जवाहर पुल पर पहुंचे, एक्टिवा के पेट्रोल टैंक के पास से लपटें निकलने लगीं। यह देखकर प्रदीप ने स्कूटर रोक दिया। उसे सड़क पर लिटा दिया। इसके बाद स्कूटर को छोड़कर आगे की तरफ दौड़ पड़े। स्कूटर धू-धूकर जलने लगा। यह देखकर पुल पर वाहन रुक गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Weather Update: आगरा में फिर बदलेगा मौसम, अगले चार दिन तक आंधी-बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

लग गया जाम 

इससे जाम लग गया। सूचना पर थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक और रामबाग चौकी पुलिस पहुंची। बाद में दमकल भी आ गई। तकरीबन आधा घंटे में आग पर काबू किया जा सका। आग की वजह से ट्रैफिक भी रुका रहा। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि स्कूटर में आग लगने का कारण पता नहीं चला है। जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ें - हुस्न के जाल में फंसा बुजुर्ग: पहले बताई मजबूरी, फिर शुरू किया वसूली का खेल; पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed