फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullet train will be on Indian railway track till 2022

खुशखबरीः 2022 में कर सकेंगे बुलेट ट्रेन की सवारी

Sat, 27 May 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 May 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
bullet train will be on Indian railway track till 2022
bullet train
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने कहा कि 2022 तक भारतीय ट्रैक पर बुलेट ट्रेन भी नजर आ जाएगी। जापान के सहयोग से बुलेट ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। 
विज्ञापन


आगरा में शनिवार को प्रेसवार्ता में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने भारतीय रेलवे के नवीनीकरण के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक रेल पटरियों पर फ्रेक्चर की जांच करने का तरीका मैनुअल था। कर्मचारी कुछ उपकरणों की मदद से पटरियों की जांच करते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में एक कर्मचारी पूरे दिन में आठ दस किलोमीटर लंबी पटरियां जांच पाता है। अब अल्ट्रासोनिक डिटेक्शन मोबाइल वैन ट्रैक को चेक करेगी। ये वैन एक घंटे में 50 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक को चेक करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मशीन में अत्याधुनिक उपकरण लगे हुए हैं, जोकि पटरी टूटी मिलने पर वैन में बैठे संरक्षा कर्मचारी को संकेत देंगे। इसके बाद पटरियों की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं उन्हों ने बुलेट ट्रेन के बारे में भी बताया। 

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि बुलेट ट्रेन के संचालन के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए जापान से सहयोग लिया जा रहा है। रेलवे तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में 2022 तक आपको भारत के रेलवे ट्रैक पर बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। 


उन्होंने डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर 2019 तक पूरा होने की बता कही। चेयरमैन एके मित्तल बोले कि मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाए जा रहे डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर का काम तेजी से चल रहा है। डीएफसी का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। अगले दो साल में देशभर में काम पूरा होने की संभावना है। इससे यात्री ट्रेनों की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed