फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer running on the houses of a particular community

समुदाय विशेष के घरों पर चल रहा बुलडोजर

Thu, 28 Apr 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer running on the houses of a particular community
भोगांव। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि दिल्ली की जहांगीरपुरी हिंसा में समुदाय विशेष को केंद्र सरकार द्वारा निशाने पर रखकर उनके घरों एवं प्रतिष्ठानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। जो लोग दंगे भड़काने की साजिश में लिप्त हैं, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इसमें धर्म मजहब को नहीं देखना चाहिए। दंगाइयों को सजा मिलनी चाहिए। सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा वोटों की राजनीति में एक समुदाय विशेष को टारगेट कर वोट की राजनीति हो रही है। कांग्रेस सभी जाति धर्म मजहब को एक मानती है। कांग्रेस का लक्ष्य भारत की उन्नति व तरक्की करना है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने समाजवादी पार्टी को सीधे मुकाबले में दर्शाकर उन्हें अकेले लड़ने का सबक सिखा दिया है। जब तक सांप्रदायिक पार्टी से सभी पार्टियां एकमत होकर मुकाबला करने को तैयार नहीं होंगी, तब तक देश को कमजोर करने वाली शक्तियां आगे बढ़ती रहेंगी। अनूप पांडेय, प्रकाश प्रधान, सुघर सिंह कठेरिया, अफसर नवाज, अशोक फौजी, शीलेंद्र मिश्रा, मुकुल सक्सेना, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed