फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer Action Against Encroachment on Kanha Gaushala Land

Agra: कान्हा गोशाला की जमीन कब्जाने की कोशिश, नगर निगम ने चलाया अवैध निर्माण पर बुलडोजर

Fri, 19 Dec 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 09:18 AM IST
सार

आगरा में कान्हा गोशाला की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई। नगर निगम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया।

विज्ञापन
Bulldozer Action Against Encroachment on Kanha Gaushala Land
कान्हा गोशाला की जमीन कब्जाने की कोशिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कान्हा गोशाला की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश को नगर निगम प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। नगर निगम के ठेकेदार ने सूचना पर निगम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी संपत्ति श्रद्धा पांडेय के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता, तहसील एत्मादपुर से कानूनगो जय प्रकाश, लेखपाल रूपेश चौधरी एवं रविंद्र मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ लोग गाटा संख्या 269 में बंजर श्रेणी की खाली पड़ी कान्हा गोशाला की भूमि पर अवैध रूप से चहारदीवारी बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


कब्जा कर रहे लोगों ने दावा किया कि नसबंदी कराने के एवज में उन्हें भूमि का पट्टा दिया गया था, लेकिन पट्टा संबंधी कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने अवैध चहारदीवारी को ध्वस्त करा दिया। हालांकि इस दौरान लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि नगर निगम मनमानी कर रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कान्हा गोशाला की भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed