फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bull climbed on the roof of a three storey house in mainpuri

निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ा सांड़, नीचे उतारने में छूट गए लोगों के पसीने

Sat, 19 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bull climbed on the roof of a three storey house in mainpuri
छत पर सांड़ - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के करहल कस्बा में शुक्रवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान की छत पर सांड़ चढ़ गया। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग हिम्मत जुटाकर सांड़ को नीचे लाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को नीचे उतारा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महंगाई-बेरोजगारी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने बेचे गोलगप्पे, कांग्रेस ने तले पकौड़े

विज्ञापन



कस्बे के मोहल्ला भटेला में एक निर्माणाधीन मकान है। शुक्रवार की सुबह लोगों ने मकान की छत पर सांड़ को देखा। इससे इलाके में कौतूहल पैदा हो गया। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने छत पर खड़े सांड़ के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे बाद नीचे उतारा जा सका

मकान मालिक ने स्थानीय लोगों की मदद से सांड़ को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके । करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं ने सांड़ को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान में चर्चा रही कि आखिर सांड़ मकान की छत पर कैसे चढ़ गया।

तालाब में फंसी गाय को निकाला
                   
कस्बा बेवर में बीते चार दिनों से मोहल्ला मरकिचिया के तालाब में फंसी गाय को युवाओं ने शुक्रवार को बाहर निकाला । युवाओं ने तालाब में घुसकर गाय को बचाया। साहिल वर्मा, अन्नू दुबे, अंकुल दीक्षित, कमल, आशुतोष के इस प्रयास की ग्रामीणों ने तारीफ की।

यह भी पढ़ें- भाईचारा: मुस्लिमों ने दिया डॉ. विनोद की अर्थी को कंधा, 'राम नाम' बोलते हुए निकाली शवयात्रा


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed