{"_id":"629d15ddc8fbc7444e59c95a","slug":"builder-grabbed-rs-77-lakh-from-delhi-s-lady-doctor-agra-news-agr53594154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की महिला डॉक्टर से बिल्डर ने हड़पे 77 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की महिला डॉक्टर से बिल्डर ने हड़पे 77 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में दो फ्लैट बेचने के नाम पर बिल्डर ने दिल्ली की महिला डॉक्टर से 77 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि सात साल बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। रकम भी वापस नहीं की। अपार्टमेंट पर एडीए ने सील लगा दी है। अब पीड़िता भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आईजी से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
सरिता विहार, नई दिल्ली निवासी डॉ. आरके मल्होत्रा ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि एपीए कंस्ट्रक्शन ग्रुप के पार्टनर धर्मेंद्र अवस्थी और उनकी पत्नी अर्चना अवस्थी हीराबाग में वर्ष 2015 में मिले थे। उन्होंने अनन्या अपार्टमेंट में निर्मित फ्लैट के बारे में बताया। इसका एडीए से नक्शा पास बताया। फ्लैट का लिखित इकरारनामा 77 लाख रुपये में कर लिया। उन्होंने 7575000 रुपये ले लिए। इसके अलावा एक और फ्लैट का 59 लाख रुपये में इकरारनाम लिखा। एक लाख रुपये एडवांस के रूप में ले लिए।
डॉ. आरके मल्होत्रा को बाद में पता चला कि अपार्टमेंट अवैध है। एडीए ने चार फ्लैट पर सील लगा दी है। उनके फ्लैट को किसी दूसरे को विक्रय कर दिया। पांच साल में 77 लाख रुपये लेने के बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। पीड़िता ने मुख्य सचिव से लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया है। थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।