{"_id":"6a2cdd1a879424e89c0ed49b","slug":"builder-gets-clean-chit-in-bhairon-bazaar-bank-collapse-case-police-files-final-report-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब कर डाला: भैरों बाजार बैंक हादसा में बिल्डर को दे दी गई क्लीन चिट, पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब कर डाला: भैरों बाजार बैंक हादसा में बिल्डर को दे दी गई क्लीन चिट, पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट
Sat, 13 Jun 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:01 AM IST
सार
भैरों बाजार स्थित केनरा बैंक भवन ढहने के मामले में एडीए की जांच में निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी नहीं मिली, जिसके बाद बिल्डर को क्लीन चिट दे दी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन
भैरों बाजार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के भैरों बाजार में बैंक हादसा बिल्डर की लापरवाही की वजह से नहीं माना गया। आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से की गई जांच में मानकों की अनदेखी सामने नहीं आई। इस आधार पर बिल्डर को क्लीन चिट दे दी गई। उधर, पुलिस की जांच में बताया गया कि पूर्व में बैंक के भवन को खाली करने के लिए बोला गया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने भी बिल्डर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
शहर के पुराने बसे भैरों बाजार इलाके में 23 अप्रैल की दोपहर हादसा हुआ था। 56 साल पुरानी केनरा बैंक की शाखा की छत और दीवार ढह गई थी। उस समय बैंक की शाखा में 11 कर्मचारियों के साथ 4 लोग मौजूद थे। भागकर उन्होंने जान बचाई थी। इस हादसे से शहर में वर्षों पुराने भवनों में किए जा रहे निर्माण कार्य और व्यावसायिक बिल्डिंग के निर्माण पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
थाना छत्ता के दरोगा योगेश पवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें लिखा था कि मॉल की खुदाई के लिए लापरवाही पूर्वक निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसमें मानकों की अनदेखी की जा रही थी। इस वजह से ही बैंक की बिल्डिंग गिर गई। बैंक के कर्मचारियों और लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ गया। दर्ज प्राथमिकी में कृधा अर्थ डेवलपर्स एलएलपी के मालिक राकेश कोहली, कृष्णा भू विकास एलएलपी के मालिक विनोद कुमार अग्रवाल और अज्ञात बिल्डर को आरोपी बनाया गया।
पुलिस ने मानकों की अनदेखी के लिए आगरा विकास प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगी थी इसके लिए एक समिति का गठन किया गया था। समिति ने पिछले दिनों पुलिस को अपनी रिपोर्ट दी। इसमें लिखा गया कि मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य किया जा रहा था, हादसे की वजह भवन का कमजोर होना माना गया। इस आधार पर पुलिस ने भी केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।