फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   budhha purnima,budhha purnima kasganj,budhha purnima UP,haripadi,haripadi soron,kachhla ghat

बुद्ध पूर्णिमा: सख्ती पर भारी पड़ी आस्था, स्नान को पहुंचे श्रद्धालु

Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
budhha purnima,budhha purnima kasganj,budhha purnima UP,haripadi,haripadi soron,kachhla ghat
सोरों (कासगंज)। कोरोना संक्रमण को लेकर गंगा स्नान पर रोक थी, लेकिन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पुलिस की सख्ती के बावजूद भी तमाम श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंच गए। जगह-जगह पुलिस श्रद्धालुओं को रोकती रही। बंदायू प्रशासन के क्षेत्र का कछला गंगा घाट तो सूना रहा, लेकिन सोरों लहरा और कादरगंज पर तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगाई। हालांकि पुलिस कोरोना संक्रमण के खतरे की चेतावनी देकर अधिकांश श्रद्धालुओं को लौटा रही थी।
विज्ञापन

भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण दिवस की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतार कर प्रसाद चढ़ाया। हरिपदी मार्ग पर परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग पर बैठे साधु-संतों को मीठे जल से भरे घट, सत्तू, खरबूजा, ककड़ी, मिष्ठान, पूड़ी का वितरण किया। मंदिरों में दर्शन कर देवों से अपने परिवार में खुशहाली का आशीष मांगा। संत आश्रमों स्वामी अमृतानंद आश्रम, दयानंद सोहम आश्रम, टाटिया बाबा आश्रम, स्वामी नरोत्तमानंद आश्रम, भूदत्त आश्रम, बंशीवाले बाबा आश्रम आदि में श्रद्धालुओं द्वारा चलाये गए अन्न क्षेत्रों में संत महात्माओं ने भोजन कर आशीष दिया।
विज्ञापन

मंदिरों में की पूजा अर्चना
वराह मंदिर, बालाजी दरबार, गणपति, रघुनाथ जी, सिद्ध हनुमान, द्वारिकाधीश, सोमेश्वर, पंचमहाशक्ति, बटुकनाथ, ग्राम देवी मंदिर, त्रिमहाशक्ति कालिका मंदिर, मानस मंदिर आदि में बड़ी संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। चामुंडा माता, भोगपुर वाली मैया, खादराबाद वाली माता, बेलोन वाली मैया, आदि देवी स्थानों पर श्रद्धालु जात करने के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर दिखाई दी बेहद सख्ती
भले ही कासगंज जिला प्रशासन के क्षेत्र के गंगा घाटों पर सख्ती के बाद भी कुछ श्रद्धालु स्नान करने पहुंच गए। लेकिन बदांयू प्रशासन की हद के कछला गंगा घाट पर कासगंज की ओर से श्रद्धालुओं को नहीं पहुंचने दिया गया। बदांयू कासगंज जिले की सीमा पर ही घाट से पहले बदांयू प्रशासन व पुलिस की टीमें लगी हुई थीं। श्रद्धालुओं को सीमा से ही वापस कर दिया गया। इसके अलावा कासगंज जिले में जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे, लेकिन श्रद्धालु पुलिस से बचकर स्नान के लिए पहुंचे।
नौकाओं से भी पुलिस ने की निगरानी
पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर सख्ती थी। श्रद्धालुओं को कोरोना कर्फ्यू के चलते भीड़ न एकत्रित होने के लिए चेतावनी देते रहे। जो लोग गंगा में स्नान कर रहे थे उन्हें पुलिस ने नौकाओं से पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए चेताया। पुलिस निगरानी करती रही।

घाटों से हटकर भी किया स्नान
गंगा घाटों पर पुलिस की सख्ती थी। पुलिस श्रृद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने के लिए रोक रही थी। जिसके चलते श्रद्धालुओं ने मुख्य घाटों से कुछ दूर हटकर गंगा स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed