{"_id":"5f5280308ebc3e54cd35edcb","slug":"budget-kasganj-news-agr4578474113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिढ़पुरा नगर पंचायत को डेढ़ करोड़ की धनराशि हुई आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिढ़पुरा नगर पंचायत को डेढ़ करोड़ की धनराशि हुई आवंटित
विज्ञापन
सिढ़पुरा (कासगंज)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत सिढ़पुरा नगर पंचायत का चयन हुआ है। इस योजना के अंतर्गत नगर निकाय के इलाके में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने इस संबंध में धन आवंटन के निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि हर जिले में एक पंचायत का आदर्श नगर पंचायत योजना में चयन किया जाता है।
इस धनराशि से सड़क, फुटपाथ, नाली, जलनिकासी, सोलर लाइट, एलईडी लाइट, सार्वजनिक शौचालय, चौराहों का सौंदर्यीकरण, पार्क, खेल के मैदानों के विकास के अलावा अन्य कार्य किए जा सकते हैं। अब इस धनराशि से सिढ़पुरा नगर पंचायत में विकास कार्य किए जाएंगे।