फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP supremo Mayawati will reach Agra on November 17 hold meeting with party officials and workers here

UP : बसपा सुप्रीमो मायावती आज आगरा में, पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से मिलकर जाएंगी राजस्थान; करेंगी जन सभाएं

Fri, 17 Nov 2023 01:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 01:10 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती 17 नवंबर को आगरा पहुंचेंगी। यहां वह पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद राजस्थान के लिए निकल जाएंगी। वहां पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। 

विज्ञापन
BSP supremo Mayawati will reach Agra on November 17 hold meeting with party officials and workers here
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंचेंगी। यहां वह खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगी। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद वह बैठक करेंगी। इसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। यहां बैठक करने के बाद वह राजस्थान चुनाव प्रचार के लिए निकल जाएंगी। 

विज्ञापन


राजस्थान में धौलपुर और भरतपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। दोपहर 12.45 बजे धौलपुर और दोपहर तीन बजे भरतपुर पहुंचेंगी। ज्ञात हो कि आगरा से भरतपुर व धौलपुर के 50 से अधिक गांवों की सीमाएं जुड़ीं हैं। आगरा के कई बसपा नेता राजस्थान चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रबंधन में शामिल हैं। वहां पर 25 नवंबर को राजस्थान में 200 सीटों के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed