फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP declared candidates from four assembly constituencies of Mainpuri

यूपी चुनाव 2022: बसपा ने मैनपुरी की चारों सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, अखिलेश के सामने इस नेता को उतारा

Thu, 27 Jan 2022 08:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jan 2022 08:26 PM IST
सार

बसपा ने गुरुवार को मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के सामने करहल विधानसभा क्षेत्र से बसपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप नरायन उर्फ दीपक पेंटर को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
BSP declared candidates from four assembly constituencies of Mainpuri
अखिलेश यादव के खिलाफ बसपा ने कुलदीप नरायन को प्रत्याशी बनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मैनपुरी जिले में तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से गौरव नंद, किशनी विधानसभा क्षेत्र से प्रभुदयाल जाटव, भोगांव विधानसभा क्षेत्र से अशोक चौहान फौजी, करहल विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप नरायन उर्फ दीपक पेंटर को प्रत्याशी बनाया गया है। करहल क्षेत्र से ही अखिलेश यादव पहला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि पार्टी चारों विधानसभा क्षेत्रों में दमदारी से चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं से राय शुमारी करने के बाद ही दावेदारों को टिकट दिए गए हैं। प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के शासन काल में बसपा के सुशासन और विकास कार्यों के आधार पर ही पार्टी चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

मैनपुरी से बीटेक पास बसपा प्रत्याशी
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी गौरव नंद शहर की हिंदपुरम कॉलोनी के रहने वाले हैं। बीटेक, एमबीए पास गौरव नंद नौ साल से पार्टी से जुड़े हैं। पहला सार्वजनिक चुनाव लड़ने वाले गौरव नंद को बसपा की नीतियों के सहारे ही चुनाव जीतने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BSP declared candidates from four assembly constituencies of Mainpuri
बसपा प्रत्याशी गौरव चंद, कुलदीप नरायन, अशोक चौहान और प्रभुदयाल - फोटो : अमर उजाला

किशनी से प्रभुदयाल 
किशनी विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी प्रभुदयाल जाटव थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत के रहने वाले हैं। कक्षा दस पास प्रभुदयाल ठेकेदारी के साथ ही मत्स्य पालन भी करते हैं। वर्ष 2006 से बसपा से जुड़े प्रभुदयाल किशनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी रहे हैं।  

करहल से कुलदीप नरायन
करहल विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी कुलदीप नरायन उर्फ दीपक पेंटर 30 साल से बसपा से जुड़े हैं। बीए पास कुलदीप व्यापार करते हैं। बसपा में आगरा और अलीगढ़ मंडल के कोआर्डीनेटर के साथ ही जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

भोगांव से अशोक चौहान
भोगांव विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी अशोक चौहान फौजी श्यामपुर भटपुरा के रहने वाले हैं। बीए पास अशोक चौहान तीन महीने पहले भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। उनका दावा है कि प्रदेश में इस बार चल रही बदलाव की हवा के सहारे वह चुनाव जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed