फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bsnl Jto Murder Case Police Arrests Friend of Wife Update News

बीएसएनएल अधिकारी हत्याकांडः खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, हिरासत में पत्नी व पुरुष मित्र

Tue, 07 Jan 2020 12:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Jan 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Bsnl Jto Murder Case Police Arrests Friend of Wife Update News
वीरेंद्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दौरैठा नंबर-1 स्थित पंचशील कॉलोनी में बीएसएनएल के जूनियर टेलीफोन ऑफिसर वीरेंद्र कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को दिल्ली से हिरासत में लिया है। वह जेटीओ की कॉलोनी का ही रहने वाला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीएसएनएल के अधिकारी की हत्या, घर से 400 मीटर दूर मिला शव, मोबाइल और रुपये लूट ले गए हत्यारे
विज्ञापन


हत्या के बाद फरार हो गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक ने पूरी योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया। वहीं जेटीओ की पत्नी भावना को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस जल्द इस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत बंद कलः न सब्जी मिलेगी न दूध, आज ही कर लें इंतजाम, बैंक भी रहेंगे बंद

पंचशील कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार की हत्या शनिवार रात को की गई थी। उनकी पत्नी भावना ने बताया था कि रात एक बजे किसी का फोन आया। इसके बाद वीरेंद्र उनसे सात हजार रुपये लेकर चले गए। इसके बाद लौटे नहीं।

इस पर परिजनों को फोन करके उसने ही बताया। बाद में सौ फुटा रोड पर वीरेंद्र की लाश मिली। उनकी पसलियां टूटी थीं, चेहरे पर भी चोट के निशान थे। पुलिस को शक था कि किसी परिचित ने हत्या की है।

पुलिस को गुमराह करने के लिए किया था फोन
कॉलोनी में रहने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। वह दिल्ली में नौकरी करता है। सप्ताह में दो दिन घर आता है। उसी पर हत्या का शक है। पुलिस उसे दिल्ली से पकड़कर लाई। उसका वीरेंद्र के घर आनाजाना था।

उसने योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। उसने वीरेंद्र को फोन करके घर के बाहर बुलाया। इसके लिए एक सिम भी खरीदा था, ताकि पुलिस कॉल से गुमराह हो जाए। सिम किसी और के नाम से लिया गया।
 
 

सुराग : कॉल डिटेल से मिली जानकारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जेटीओ को की गई कॉल की डिटेल निकलवाई गई। यह सिम कॉलोनी के ही युवक के मोबाइल में डाला गया था। युवक की लोकेशन हत्या के समय कॉलोनी की और फिर दिल्ली की आई। उसके दूसरे नंबर की डिटेल निकलवाई तो इसमें जेटीओ की पत्नी से हत्या से पहले बातचीत की जानकारी मिली। इसी से दोनों पर शक हुआ।

सफलता : दिल्ली से पकड़ा युवक को
हत्या के बाद युवक फरार हो गया। उसे दिल्ली से हिरासत में ले लिया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एक  आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शक के घेरे में मृतक की पत्नी भी है। उससे पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed