फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Labor organization's Calls Bharat Bandh 2020 on 8 January Bank's Strike

भारत बंद: आज हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, बैंकिंग सेवाओं पड़ेगा असर

Wed, 08 Jan 2020 10:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jan 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Labor organization's Calls Bharat Bandh 2020 on 8 January Bank's Strike
- फोटो : amar ujala

आगरा में सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियंस ने ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित कार्यालय पर बैठक कर आठ जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया। इसमें कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अध्यक्षता करते हुए जगदीश प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन में आगरा के संगठन भी शामिल होंगे। कार्य का बहिष्कार रहेगा।

विज्ञापन


संचालन करते हुए संग्राम सिंह चौहान ने कहा कि श्रमिकों को 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, ठेका प्रथा बंद करने समेत 16 सूत्रीय मांगों के लिए राष्ट्रपति के नाम उप श्रमायुक्त को ज्ञापन देंगे। बैठक में संजय सिंह, मिंटू शर्मा, अरुण मिश्रा, धर्मजीत सिंह, लक्ष्मी नारायण रहे।

विज्ञापन

बैंक भी रहेंगे बंद

केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आठ जनवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी। आठ तारीख को रिजर्व बैंक में भी कामकाज प्रभावित रहेगा। इसलिए निजी बैंकों की सेवाएं भी बाधित रहेंगी। हालांकि एटीएम सुविधा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए शहर के तमाम बैंकिंग संगठन बैठकें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय किसान सभा ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, भीकम सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश प्रधान, पूरन सिंह, कोमल सिंह, नारायण सिंह, पूरन सिंह यादव, ताराचंद, मोतीलाल कुशवाहा, अरुणेश राजपूत, मोहन सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed