{"_id":"66388252f0e54c7d380d1cc0","slug":"bsc-girl-student-dead-body-found-in-room-etah-up-news-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शरीर पर चोट के निशान...टूटी हुई थी कलाई, ऐसे हाल में मिली बीएससी छात्रा की लाश; कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शरीर पर चोट के निशान...टूटी हुई थी कलाई, ऐसे हाल में मिली बीएससी छात्रा की लाश; कांप गए घरवाले
Mon, 06 May 2024 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 12:40 PM IST
सार
बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत कैसे हुई ये बड़ा सवाल है। छात्रा घर पर अकेली थी। मां छोटे भाई को दवा दिलाने के लिए अस्पताल गई हुई थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्री का लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। उसके शरीर पर चोट ने निशान और हाथ की कलाई टूटी हुई थी। छात्रा घर पर अकेली थी। जब मां घर पर लौटी तो छात्रा की लाश को इस हाल में देख बदहवास हो गई। उसकी चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
थाना अवागढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कोलियोंन के रहने वाले शांति स्वरूप यादव दिल्ली में हलवाई हैं। उनका पत्नी राधा दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। बताया गया है कि राधा अपने बेटे को लेकर अवागढ़ मार्केट में दवा दिलवाने के लिए गई थी। उस समय बेटी घर पर अकेली थी। वो देर शाम जब घर लौटी तो गेट पर ताला लगा हुआ था। उसने सोचा कि शायद बेटी किसी पड़ोसी के यहां गई होगी। उसने पड़ोसियों के यहां भी तलाश किया, लेकिन बेटी नहीं मिली। इसके बाद राधा घर के पीछे वाले दरवाजे की ओर पहुंची तो वो खुला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राधा ने घर में प्रवेश किया तो वहां का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ था। ये देख वो चीखने चिल्लाने लगी। राधा की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर आ गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राधा ने बताया कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसकी कलाई भी टूटी हुई है। उसने आरोप लगाया कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। किसी ने उसकी हत्या कर लाश को फंदे से लटका दिया है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना कि छात्रा की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि कॉलेज आने जाने के दौरान कोई व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।