फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA suspended 10 teachers Report Send To SDM

आगराः बीएसए की शिक्षकों पर 'बड़ी कार्रवाई', छह शिक्षामित्रों का काटा वेतन, जानिए पूरी खबर

Tue, 10 Dec 2019 11:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Dec 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
BSA suspended 10 teachers Report Send To SDM
बीएसए कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम फतेहाबाद एम अरुन्मौली को पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान फतेहाबाद क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में अनुपस्थित मिले 10 शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हत्या के बाद मौसेरे भाई से कहा, खून करके आया हूं, पत्नी से बोला, झगड़ा हुआ, पढ़ें पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन


वहीं छह शिक्षामित्रों का एक-एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया है। एसडीएम की रिपोर्ट पर छह दिसंबर को भी नौ शिक्षकों को निलंबित किया था।

ये भी पढ़ें: ताजमहल परिसर में ही तोड़े जा रहे नियम, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरारी हर्षदेव, नमिता, राकेश सिंह, इंचार्ज प्रधानाध्यापक भीकनपुर तनवा, सहायक अध्यापक सरिता, इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनहरपुरा काजल चौधरी, विनय सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जरारी मनीष सिंह, प्राथमिक विद्यालय पति खेड़ा रोशन आरा, प्राथमिक विद्यालय कोटरे का पूरा में अध्यापक अंजलि अनुपस्थित मिले थे।

इनकी रिपोर्ट एसडीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी आगरा को दी थी। इसका संज्ञान लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन 10 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: थाने में बंद पिता को खाना देने गए किशोर से कुकर्म की कोशिश, आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित

वही प्रियंका शर्मा शिक्षामित्र जरारी, अनीता अनवर सिंह शिक्षामित्र कोटरे का पूरा, भारत सिंह गुर्जर, गजराज सिंह, मनोज सिंह शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है। साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनहरपुरा में कार्यरत समस्त स्टाफ का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed