फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA College Mathura was the winner and Agra Chhalesar Campus was the runner-up.

Agra News: बीएसए कॉलेज मथुरा विजेता और आगरा छलेसर कैंपस उपविजेता

Wed, 19 Nov 2025 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
BSA College Mathura was the winner and Agra Chhalesar Campus was the runner-up.
बीएसए कॉलेज मथुरा की टीम
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में राजा बलवंत सिंह कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर चल रही अंतर-महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में बीएसए कॉलेज मथुरा की टीम विजेता व आगरा छलेसर कैंपस की टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन

फाइनल मैच का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव और विश्वविद्यालय खेलकूद विभाग निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल में बीएसए कॉलेज मथुरा ने आगरा छलेसर कैंपस को 36 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएसए कॉलेज मथुरा के पंकज शर्मा को दिया गया। वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट छलेसर कैंपस के परविंदर बने।
विज्ञापन

बीएसए काॅलेज मथुरा के प्रेम चाहर टूर्नामेंट के श्रेष्ठ गेंदबाज और और गोविंद बघेल श्रेष्ठ बल्लेबाज बने।पुरस्कार वितरण प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ. रुचि श्रीवास्तव, प्रो. जगदीश यादव, प्रो. अनुपम सक्सेना, डॉ. संजय सिंह चौहान, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. महेश सिंह, प्रो. कृपा शंकर, प्रो. रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed