{"_id":"5eaafa628ebc3e90743f2aeb","slug":"bs-4-mainpuri-news-agr4398513199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएस-4 वाहनों का किया गया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएस-4 वाहनों का किया गया पंजीकरण
विज्ञापन
30एमएनपी-05-एआरटीओ कार्यालय में काम करते एआरटीओ राजेश कर्दम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण की बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि थी। इसके चलते दिनभर कर्मचारी पंजीयन में जुटे रहे। वाहन स्वामियों द्वारा देरी से अभिलेख उपलब्ध कराने के चलते थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि शाम तक सभी वाहनों का पंजीयन कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बीएस-4 वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। ऐसे में केवल 31 मार्च तक ही इनके पंजीकरण के लिए समय दिया गया था। बाद में लॉकडाउन के चलते इसे 30 अप्रैल कर दिया गया। इसके बाद भी लोगों ने समय से वाहनों के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन बड़ी संख्या में वाहन स्वामी पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे। एआरटीओ राजेश कर्दम के नेतृत्व में दिन भर कर्मचारी जुटे रहे। लगभग 1800 बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण शाम तक किए गए।
अभिलेख नहीं दिखाए तो लिखित में लिया प्रमाण
कई वाहन स्वामी अपने मूल अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर एआरटीओ राजेश कर्दम ने उनसे लिखित प्रमाण लिया। उनसे लिखवाया गया कि अगर वे एक सप्ताह में अपने अभिलेख नहीं दिखा सके तो उनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
सभी बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण कर दिया गया है। जिन वाहन स्वामियों या डीलरों ने अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए वे इसके लिए स्वयं ही जिम्मेदार होंगे।
राजेश कर्दम, एआरटीओ।