फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutally Murdered of Wife and Two Child by Husband Crime News

एटाः दिल दहला देने वाली वारदात, मां और दो बच्चों को कमरे में बंद कर जिंदा जलाया

Thu, 13 Jun 2019 05:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Jun 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Brutally Murdered of Wife and Two Child by Husband Crime News
घटनास्थल पर आग में जले हुए कपड़े और पलंग - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उज्जेपुर में एक महिला व दो मासूमों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घटना के बाद से पति व चचिया ससुर फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


कासगंज थाना पटियाली के गांव बकराई निवासी कांता देवी (26) पुत्री अतिराज सिंह की शादी पांच साल पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उज्जेपुर निवासी अवधेश पुत्र बॉबी के साथ की थी। शादी के बाद महिला के दो बच्चे हुए इनमें एक पुत्र लविश (4) और पुत्री आरती (2) थे।
विज्ञापन


आरोप है शादी के बाद से ही ससुरालीजन उससे दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपये मांग कर उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर कांता देवी के पति अवधेश और चचिया ससुर पंकज ने बुधवार देर रात महिला और उसके दोनों बच्चों को कमरे में बंदकर उन्हें आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं अचानक मकान की ऊपरी मंजिल से धुंआ निकलते देख पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मां और उसके दोनो मासूमों को बचाने के लिए घर के दरवाजे तोड़े।

हालांकि इससे पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। गुरुवार को घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने थाना कोतवाली देहात में पति और चचिया ससुर पंकज के खिलाफ दर्ज कराई है।

घटना के समय जब लोगों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो दरवाजे अंदर से बंद थे। यह चौंकाने वाली बात थी, जबकि जिस कमरे में आग लगी थी उसके दरवाजे बाहर से बंद थे।
 

लोगों ने घर के अंदर जाने के लिए मुख्य दरवाजा तोड़ा इसके बाद अंदर गए। घर के बगल के खाली पड़े प्लाट में बालू पड़ी हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी अंदर से ताला लगाने के बाद छत से बालू पर कूद कर फरार हुए हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ओपी सिंह का कहना है कि उज्जेपुर में महिला और दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed