फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law raped sister-in-law, in-laws threw her out of the house

UP: पति दहेज के लिए करता रहा प्रताड़िता...देवर ने लूटी आबरू, फिर ससुराल वालों ने जो किया; नहीं हो रहा यकीन

Sun, 01 Sep 2024 10:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 01 Sep 2024 10:24 AM IST
सार

पति की बेरुखी का देवर ने उठाया फायदा। भाभी संग घिनौना काम काम किया। ससुराल वालों से शिकायत की, तो उसे घर से ही बाहर निकाल दिया गया। 

विज्ञापन
Brother-in-law raped sister-in-law, in-laws threw her out of the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कासगंज के कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती की रहने वाली महिला से उसके देवर ने दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर महिला को मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2022 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति मंजीत और ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। एक दिन मौका पाकर उसके देवर अश्वनी ने उसे पकड़ लिया, और जबरदस्ती करते हुए उसके संग दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म करने के दौरान देवर ने वीडियो बना लिया। जिसे दिखाकर महिला को ब्लैकमेल कर उसके संग आए दिन दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के सदस्य मारपीटकर उसे घर से निकाल दिए। पीड़िता ने पति, देवर के अलावा ससुर दिनेश, सास, विमलेश, ननद प्रज्ञा को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पीड़िता ने न्याय पाने को कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना करने तथा आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed