फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother-in-law beaten up

Agra News: बहनोई की कर दी पिटाई

Fri, 24 Mar 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
brother-in-law beaten up
कुरावली। गांव उम्मेदपुर में बहन को बुलाने के लिए आए भाई ने बहनोई की पिटाई कर दी। शिव कुमार की ओर से थाने में तहरीर दी गई। बताया कि साला रतनेश बहन दुर्गा को मायके ले जाने के लिए आया था। पत्नी तैयार होकर जाने लगी तो उसने कहा कि वह मोबाइल फोन अपने साथ नहीं ले जाएगी। इसी बात पर पत्नी झगड़ा करने लगी। जब उसने मोबाइल साथ ले जाने से मना किया तो साले ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती व साले को थाने ले गई। संवाद
विज्ञापन

-----------
ट्राला की टक्कर से किसान घायल
कुरावली। शुक्रवार की शाम नहर पुल गैलानाथ के पास ट्राला की टक्कर लगने से एक किसान घायल हो गया। जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी जसराम शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने साढू के यहां आया था। शाम को वह वापस जा रहा था। तभी ट्राला ने टक्कर मार दी। घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन

-------------
झगड़ा कर रहे चार लोग गिरफ्तार
कुरावली। थाना पुलिस ने झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को गांव बलीपुर में जमीन के विवाद को लेकर सुभाष और आर्यन के बीच मारपीट हो गई। दोनों के लोग भी झगडने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे आर्यन, सुभाष और बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गांव नानामऊ में झगड़ा कर रहे राजेश को पुलिस ने पकड़ा। सभी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed