फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother died in road accident before sister marriage in Firozabad

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मंगलगीत की जगह करुण क्रंदन से हर आंख नम

Sat, 30 Apr 2022 05:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 05:59 PM IST
सार

घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। भाई खरीदारी करने में व्यस्त था। दोस्त के साथ बाजार से कुछ कपड़े खरीदने के बाद देर रात घर वापस जा रहा था। रास्ते में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भाई की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

विज्ञापन
Brother died in road accident before sister marriage in Firozabad
मृतक नीरज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नगला चूरा के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,जबकि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई थी। मृतक युवक की बहन की शादी 11 मई की है। वह दोस्त के साथ शादी की तैयारी के लिए कपड़ा लेकर बाइक से घर जा रहा था।

विज्ञापन

यहां पर हुए हादसा 

बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी निवासी नीरज कुमार (21) की बहन मोहनी की शादी 11 मई को है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। बहन की शादी के लिए नीरज गांव के ही अपने साथी संजीव के साथ बाइक द्वारा शुक्रवार को फिरोजाबाद बाजार करने को आया था। देर रात दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक संजीव कुमार चला रहा था। बाइक सवार दोनों लोग बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चूरा के समीप पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दोनों युवक कार की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

दोस्त की हालत गंभीर

हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि कार की चपेट में आने से नीरज की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed