फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Broke the lock and stole cylinders, TV, grains and records from the school.

Agra News: ताला तोड़ विद्यालय से चुराए सिलिंडर, टीवी, अनाज व अभिलेख

Sat, 22 Jun 2024 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jun 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock and stole cylinders, TV, grains and records from the school.
सिढ़पुरा। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बकाबली में 20 जून को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। चोर यहां से गैस सिलिंडर, एलसीडी टीवी, गेहूं, चावल एवं अन्य अभिलेख भी चोरी कर ले गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बकाबली की प्रधानाध्यापिका सुनीता और अन्य स्टाफ 21 जून शुक्रवार को योग दिवस के अवसर पर योग करने के लिए विद्यालय पहुंचे। जब वह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि स्कूल के पांचों कमरों के ताले टूटे हैं। सुनीता ने बताया कि चोर विद्यालय से 4 गैस सिलेंडर, 1 एलसीडी टीवी, 3 कट्टा गेंहू, 3 कट्टा चावल, रसोई का सामान और विद्यालय के कुछ जरूरी अभिलेख चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापिका ने चोरी की जानकारी सिढ़पुरा पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

विद्यालय समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गजराज सिंह और पूर्व प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की चोरी की घटना पहली बार हुई है, इससे सभी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हौसला बरकरार रख किया योगासन
चोरी की घटना के चलते विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में खलल पड़ गया। हालांकि स्टाफ और बच्चों ने अपने हौसले को बरकरार रखते हुए योग शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed