फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   British citizen found wandering like a beggar in agra up news

गंदे-फटे कपड़े, बोल रहा था अंग्रेजी: भिखारियों की तरह घूम रहे शख्स की हकीकत जान पुलिस के उड़े होश

Sat, 25 Feb 2023 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 02:00 PM IST
सार

जिन रास्तों पर वो शख्स घूम रहा था, उन पर पहली बार वो पहुंचा था। सीओ ताज सुरक्षा सैयद अरीन अहमद ने जब इस शख्स से बातचीत की तो सामने सच्चाई आई।

विज्ञापन
British citizen found wandering like a beggar in agra up news
भिखारियों की तरह घूम रहे शख्स की हकीकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में घूम रहे एक शख्स को देखकर लोग हैरान थे। गंदे और फटे हुए कपड़े पहने ये शख्स अंग्रेजी बोल रहा था। जिस क्षेत्र में ये शख्स घूम रहा था, वहां किसी को अंग्रेजी समझ नहीं आ रही थी। वह कुछ समझाना चाह रहा था, लेकिन कोई उसकी बात नहीं समझ पा रहा था। इसके बाद वहां पुलिस आ गई। पुलिस ने जब उससे बात की, तो सारी हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन


उसने अपना नाम श्याम इंद्रिक बटुकलाल मेहता बताया। उसने जानकारी दी कि वो ब्रिटिश का नागरिक है। उसे हिंदी नहीं आती है। उसका जन्म भी वहीं हुआ था। वह 16 फरवरी को ऋषिकेश से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। इसके लिए प्रीपेड टैक्सी कर रखी थी। रास्ते में खाने के लिए उतरे। इसके बाद गुम गए। टैक्सी के चालक ने अनहोनी की आशंका पर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - देवर के प्यार में हत्यारी बनी मां: प्रेमी संग मिलकर बेटे को तड़पा-तड़पा कर मारा, मासूम की थी इतनी सी गलती
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम इंद्रिक बटुकलाल मेहता 23 फरवरी को जगदीशपुरा पुलिस को बिचपुरी पर भिखारियों की हालत में मिले।  ब्रिटिश नागरिक के अंग्रेजी में बोलने की वजह से किसी से उनकी बातचीत नहीं हो पा रही थी। बाद में पर्यटन थाना पुलिस आई और उन्हें लेकर गई। तब बताया गया कि वे ब्रिटिश नागरिक हैं।


श्याम इंद्रिक बटुकलाल मेहता ने बताया कि वे पैदल ही बिजनौर से आगरा पहुंचे है। यह भी बताया कि रास्ते में कई लोगों ने उनसे मारपीट की। प्रताड़ित भी किया गया। उनके पास पैसे नहीं थे। खाने की व्यवस्था नहीं थी। कभी होटल तो कभी रेलवे स्टेशन के बाहर रात गुजारी। श्याम इंद्रिक बटुकलाल ने बताया कि उनकी एक पूर्व पत्नी है जो ब्रिटेन में ही रहती है।

 एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीव अहमद ने बातचीत की जिसमें पता चला कि ब्रिटिश नागरिक योगा के इंस्ट्रक्टर हैं। 50 से अधिक किताबें लिख चुके हैं। यूट्यूब चैनल पर भी उनके कई वीडियो उपलब्ध हैं। जून 2022 से मई 2023 तक का वीजा लेकर भारत आए थे, जगह-जगह भ्रमण कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed