फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride Waits Groom And His Family Did Not Bring Procession For Not Fulfilling Demand For Dowry

आंसुओं में बह गए दिल के अरमां: सज-धजकर दुल्हन करती रही पिया का इंतजार, अचानक आई ऐसी खबर मच गया हड़कंप

Sat, 27 Apr 2024 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 04:05 PM IST
सार

हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन पिया के आने का इंतजार कर रही थी। घर के अन्य सदस्य बरात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान ऐसी खबर आई कि लड़की पक्ष के होश उड़ गए। जानें पूरा मामला...
 

विज्ञापन
Bride Waits Groom And His Family Did Not Bring Procession For Not Fulfilling Demand For Dowry
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के राजा के रामपुर थाना क्षेत्र में हाथों में मेंहदी लगाकर और सज-धज कर दुल्हन बैठी ही रह गई, लेकिन बरात नहीं आई। दहेज में 10 लाख रुपये और कार न मिलने से नाराज वर पक्ष ने बरात लाने से इनकार कर दिया। शादी के लिए किए गए सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए। बाद में लड़की के पिता ने थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम भगवानपुरा निवासी जोगिंदर सिंह की पुत्री चंचल राजपूत का विवाह थाना छिबरामऊ कन्नौज के ग्राम पिंडारी खेड़ा निवासी नितिन कुमार पुत्र सर्वेश कुमार के साथ 18 अप्रैल को तय था। लड़की पक्ष की ओर से विवाह की सभी तैयारियां कर ली गईं थीं। 18 अप्रैल को सुबह से ही लड़की पक्ष बरात का इंतजार कर रहा था। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल था। लेकिन इसी बीच आए फोन कॉल ने सभी को चिंता में डाल दिया। यह फोन दहेज की मांग को लेकर था। वर पक्ष ने 10 लाख रुपये और कार की मांग रखी। जब लड़की के पिता ने इतना इंतजाम करने में असमर्थता जाहिर की तो वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात 
दिन भर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। लेकिन वर पक्ष राजी नहीं हुआ और बरात नहीं आई। पूरे गांव में इस घटना को लेकर दुख और गुस्सा दिखाई दिया। लड़की के पिता ने रो-कर पुलिस से गुहार लगाई है और दहेज लोभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस
जोगेंद्र सिंह ने बताया कि अपनी समर्थ के अनुसार शादी में होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूरी इंतजाम कर लिया था। निर्धारित दिन हम लोग बरात का इंतजार कर रहे थे। थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed