फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride and groom absconded on seeing police baraati ran away hiding in the fields in agra

आगरा: पुलिस को देखते ही दूल्हा-दुल्हन हुए फरार, बराती खेतों में छुप-छुपकर भागे, जानें क्या है पूरा मामला 

Fri, 22 Apr 2022 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 02:09 PM IST
सार

आगरा के मंसूखपुरा के एक गांव में शादी समारोह के दौरान अजब-गजब स्थिति पैदा हो गई। अचानक आई पुलिस को देख दूल्हा-दुल्हन फरार हो गए। वहीं जब पुलिस के आने का कारण पता चला, तो बरातियों ने भी वहां से दौड़ लगा दी।

विज्ञापन
bride and groom absconded on seeing police baraati ran away hiding in the fields in agra
घोड़ी पर सवार दूल्हा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पिनाहट के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में 20 अप्रैल की रात एक शादी समारोह चल रहा था। बरात मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव नया पुरा थाना अंबाह से आई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिस लड़की की शादी हो रही है वो नाबालिग है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी। उससे पहले ही पुलिस को आता देख दूल्हा-दुल्हन वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए दूल्हे के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मंसुखपुरा के गांव करकौली में 20 अप्रैल की रात धूमधाम से बारात के स्वागत और शादी की तैयारियां  चल रहीं थीं।  दूल्हा बैंड बाजा बारात और अपने रिश्तेदारों के साथ लड़की के घर के दरवाजे पर पहुंच गया, जहां दूल्हे की बारात चढ़ाई का कार्यक्रम चल रहा था। तभी किसी ग्रामीण द्वारा मंसुखपुरा पुलिस को नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना दे दी गई। जिस पर थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख घराती और बारातियों में हड़कंप मच गया। शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन


पुलिस को देख दूल्हा और दुल्हन मौके से फरार हो गए। खाने-पीने का सामान सभी रखा रहा। बारात में आए बाराती पुलिस को देख कर खाना पीना छोड़ कर खेतों से होते हुए छुपते-छुपाते अलग-अलग मार्गों से अपने घरों के लिए निकल गए। मंसुखपुरा के थाना प्रभारी गिरीश राजपूत ने बताया कि गांव करकौली में 20 अप्रैल की रात नाबालिग की शादी होने की सूचना मिली थी। इस पर फोर्स के साथ गांव पहुंचकर शादी रुकवा दी गई। बरात मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव नया पुरा थाना अंबाह से आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही पुलिस के पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। दूल्हा और बराती घबराकर वहां से भाग निकले। दूल्हे के पिता और भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कन्या पक्ष के लोगों को भी लड़की की उम्र संबंधी अभिलेखों के साथ थाने पर जांच के लिए बुलाया गया है। यदि नाबालिग की शादी की जा रही थी, तो सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिश्तेदार पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

थाना मंसुखपुरा क्षेत्र में जिस नाबालिग की शादी पुलिस ने रुकवाई है। उसी किशोरी ने 15 दिन पहले पड़ोसी रिश्तेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed