फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brajesh  walking continuously for five months paid obeisance at eight goddess temples Khatu Shyam

गजब की भक्ती: पांच महीने से लगातार पदयात्रा कर रहे ब्रजेश, आठ देवी मंदिरों में टेका मत्था; जा रहे खाटू श्याम

Mon, 01 Jul 2024 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 02:13 PM IST
सार

भीषण गर्मी और अब बारिश मौसम कैसा भी रहा हो लेकिन फिरोजाबाद के ब्रजेश की भक्ति और आस्था के मजबूत इरादों को नहीं डिगा सका। ब्रजेश लगातार पांच महीने से पदयात्रा कर रहे हैं। वे आगरा के बिचपुरी से होकर गुजरे तो लोगों ने उनका स्वागत किया।
 

विज्ञापन
Brajesh  walking continuously for five months paid obeisance at eight goddess temples Khatu Shyam
ब्रजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवस्थानों के दर्शन के लिए फिरोजाबाद टूंडला का एक भक्त पिछले पांच महीनों से लगातार पदयात्रा कर रहा है। गांव भूत नगरिया निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ बंटी इन दिनों खाटूश्याम की यात्रा पर हैं। शनिवार को किरावली के गांव महुअर पहुंचने पर उनसे बात की गई।
विज्ञापन


रामलला के दर्शन के बाद खाटूश्माम के लिए निकले ब्रजेश उर्फ बंटी ने बताया कि वह वाहन चालक है। दो मार्च 2024 को घर से राजस्थान के जिला करौली में स्थित कैला देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकला था। सात मार्च को दर्शन करके आगरा पहुंचा, तो अचानक मां वैष्णो देवी के दर्शन का विचार आया। फिर वह जम्मू के लिए निकल पड़ा। कुरुक्षेत्र होते हुए वो वैष्णो देवी के धाम में पहुंचा। वहां हिमाचल में चामुंडा देवी, नगरकोट, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी देवी, नैना देवी के दर्शन किए। वहां से हरिद्वार में मंशा देवी के दर्शन कर मथुरा आ गया। मथुरा के बाद अयोध्या में रामलला और हनुमान गढ़ी में हनुमानजी के दर्शन किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी में पांच महीने में पांच प्रदेशों की पदयात्रा
भीषण गर्मी में बंटी ने पांच महीनों में पांच प्रदेशों की पदयात्रा की है। जिनमें राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश शामिल है।

कहीं मंदिरों में तो कहीं राहगीरों ने खिलाया खाना
बंटी ने बताया है कि वह एक दिन में 18 घंटे तक दयात्रा कर रहा है। आराम के लिए किसी भी मंदिर पर ठहर जाता है। कहीं मंदिरों पर खाने के लिए मिल जाता है। कहीं राहगीर खिला देते हैं। बंटी ने बताया है कि पत्नी भावना की मौत तीन साल पहले सड़क हादसे में हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed