फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boy's side received threat for refusing to marry teenage girl

Agra News: किशोरी से शादी की मना करने पर लड़के पक्ष को मिली धमकी

Tue, 29 Oct 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Boy's side received threat for refusing to marry teenage girl
सहावर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर में नाबालिग लड़की से शादी के लिए मना करने पर लड़के पक्ष को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दी। पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवीन चंद्र ने बताया कि 20 मई को उसके घर पर गांव की ही ढोलकी देवी अपने साथ विजय सिंह निवासी नया वास थाना कोतवाली देहात एटा व एक अन्य युवक निवासी नगला विजूका थाना जैथरा एटा को लेकर आई। यहां उन्होंने बताया कि यह अपनी पुत्री का रिश्ता आपके पुत्र अनूप के लिए लेकर आए हैं। लड़का पक्ष शादी के लिए तैयार हो गया। लड़की पक्ष के लोग लड़के को पसंद करके चले गए। 23 मई को लड़का पक्ष एटा जाकर कन्या की गोद भराई की रस्म पूरी कर आया। इसमें लड़का पक्ष ने दुल्हन के लिए एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का पेंडल, एक घड़ी व 11 जोड़ी कपड़े आदि कुल मिलाकर सवा लाख रुपये खर्च कर दिए। इसी दौरान जब उन्होंने दुल्हन की मार्कशीट देखी तो उसमें लड़की की आयु 18 वर्ष से कम थी। इससे लड़का पक्ष ने दुल्हन की आयु कम बताकर शादी से इन्कार कर दिया। इस पर कन्या पक्ष ने लड़के पक्ष पर शादी के लिए दबाव बनाते हुए गालीगलौज की। साथ ही लड़के के पिता को जान से मरने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed