{"_id":"647b8178e858a17b800cc6a6","slug":"boy-hanged-upside-down-in-river-on-suspicion-of-theft-mainpuri-news-c-25-1-178778-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चोरी के शक में बालक को नदी में उल्टा लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चोरी के शक में बालक को नदी में उल्टा लटकाया
Sat, 03 Jun 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि चोरी के शक में पुत्र को नामजद लोगों ने काली नदी में उल्टा लटका दिया। पत्नी के साथ भी घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित पिता ने बताया कि छह वर्षीय पुत्र पर नामजद ने घर से चोरी करने का आरोप लगाया था। 27 मई की सुबह करीब 11 बजे आरोपी और उसके परिजन आए। उन्हें व बच्चे को कसम खिलाने के लिए मंदिर पर ले गए। मंदिर पर पुजारी ने बेटे से पूछा तो उसने कहा कि चोरी नहीं की है। इसके बाद आरोपी पुुत्र को पूछताछ के लिए काली नदी पर ले गया। वहां नदी में उल्टा लटका दिया। इसके बाद घर आकर तलाशी ली। कहीं पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच राजीनामा कराने के बाद छोड़ दिया। 29 मई को वह और परिजन दादी के फूल लेकर फर्रुखाबाद गए थे। पत्नी व बच्चे घर पर अकेले थे। तभी आरोपी अन्य युवकों के साथ आया और पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। साली व बच्चे जागे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। उसने शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस पर मेडिकल नहीं कराने का आरोप
पीड़ित युवक ने बताया कि 29 मई को हुई घटना के संबंध में उसकी पत्नी ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस भी उनके घर पहुंची थी। लेकिन पुलिस केवल खानापूरी करके वापस लौट आई। पुलिस ने न तो चोटों का मेडिकल कराया और न ही कोई कार्रवाई की।