{"_id":"6ac80f2a7b5591a415069666","slug":"both-bjp-candidates-are-crorepatis-the-gurujis-income-has-doubled-in-five-years-agra-news-c-25-agr1067-1180685-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दोनों भाजपा प्रत्याशी करोड़पति, गुरुजी की पांच साल में दोगुनी हो गई आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दोनों भाजपा प्रत्याशी करोड़पति, गुरुजी की पांच साल में दोगुनी हो गई आय
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से चुनाव मैदान में उतरे दोनों ही प्रत्याशी करोड़पति हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत चुनावी शपथपत्र यही बयां कर रहे हैं। वहीं स्नातक सीट से दोबारा मैदान में उतरे एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) की वार्षिक आय में बीते पांच वित्तीय वर्षों में दोगुनी से अधिक बढ़त हुई है।
चुनावी शपथपत्रों में दिए गए ब्योरे के मुताबिक, आगरा खंड स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) और उनकी पत्नी के पास कुल 4.62 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इसमें डॉ. मानवेंद्र के नाम 1.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 2.41 करोड़ रुपये की स्वार्जित अचल संपत्ति (भूमि व भवन) दर्ज है। उनकी पत्नी अनीता सिंह के नाम 59.79 लाख रुपये की चल संपत्ति है।
आयकर विवरणी (आईटीआर) के अनुसार डॉ. मानवेंद्र की वार्षिक आय वित्तीय वर्ष 2021-22 के 6,66,430 रुपये से बढ़कर 2025-26 में 14,10,360 रुपये हो चुकी है। वहीं इसी अवधि में उनकी पत्नी की आय भी 4.70 लाख रुपये से बढ़कर 9.16 लाख रुपये तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी और उनकी पत्नी के पास कुल 4.33 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। उनके पास 54.25 लाख रुपये व पत्नी के नाम 29.79 लाख रुपये की चल आस्तियां और करीब 3.50 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में हरि किशोर तिवारी की वार्षिक आय 7.62 लाख रुपये और पत्नी की आय 4.50 लाख रुपये दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त, दोनों ही उम्मीदवारों और उनकी पत्नियों पर कोई भी बैंक ऋण या सरकारी देनदारी नहीं है।
विज्ञापन
थाने या न्यायालय में कोई मामला नहीं
भाजपा के दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ पुलिस थाने या न्यायालय में कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है और न ही वे किसी मामले में दोष सिद्ध हैं। शैक्षणिक योग्यता के स्तर पर देखें तो डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से वर्ष 2008 में पीएचडी की डिग्री हासिल की है, जबकि हरि किशोर तिवारी ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से बीएससी (1981) और एम.ए (2003) की डिग्री प्राप्त की है।