{"_id":"60eec6978ebc3ec201202f4d","slug":"border-sealed-from-19-july-for-mudiya-purnima-mela-of-govardhan-giriraj-ji","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेला निरस्त: गिरिराज जी की परिक्रमा नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु, 19 से होंगी सीमाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया मेला निरस्त: गिरिराज जी की परिक्रमा नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु, 19 से होंगी सीमाएं सील
Wed, 14 Jul 2021 05:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Jul 2021 05:12 PM IST
सार
एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मेला निरस्त कर दिया है। भीड़ को रोकने के लिए 19 जुलाई से गोवर्धन से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगीं।
विज्ञापन
गोवर्धन महाराज, दान घाटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन ने गोवर्धन का मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त कर दिया है। बुधवार को एसडीएम की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों की बैठक में भीड़ रोकने की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। एसडीएम ने व्यापारियों से पांच दिन बाजार बंद रखने की अपील की। मुड़िया मेला 20 से 24 जुलाई तक लगना था।
विज्ञापन
श्रद्धालु न आएं इसके लिए गोवर्धन को जोड़ने वाली सभी सीमाएं 19 जुलाई से सील कर दीं जाएंगी। पुलिस ने इसकी सूची तैयार कर ली है। इस बार 24 जुलाई को मुड़िया संत परंपरानुगत मुड़िया शोभायात्रा ही निकाल सकेंगे, श्रद्धालु भक्तों की भीड़ यहां नहीं उमड़ सकेगी। प्रमुख मंदिरों के पट बंद रहेंगे। एसडीएम ने मंदिरों के मुख्य गेट पर दर्शन बंद का संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
19 जुलाई से गोवर्धन से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगीं
एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मेला निरस्त कर दिया है। भीड़ को रोकने के लिए 19 जुलाई से गोवर्धन से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगीं। राजस्थान सीमा क्षेत्र में वहां के एसडीएम हेमंत कुमार सहयोग करेंगे। चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, राधाकुंड चेयरमैन टिमटू, संजीव खंडेलवाल, संजय शर्मा, सियाराम शर्मा, श्याम उपाध्याय, ज्ञानेंद्र सिंह, सेवायत ओमप्रकाश कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
गोवर्धन से जुड़ी सीमाएं रहेंगी सील
गोवर्धन-मथुरा मार्ग, ब्लॉक तिराहा, बाईपास चौराहा, पाली ब्राह्मण चौराहा, गोवर्धन-सौंख मार्ग, गोवर्धन बरसाना मार्ग, गोवर्धन डीग मार्ग, राधाकुंड छटीकरा मार्ग , राधाकुंड-कुंजेरा मार्ग, कौन्हई-राधाकुंड, पाडल- राधाकुंड, डीएवी-मुखराई, आन्यौर- महदपुर वाईपास, पैंठा-आन्यौर, जतीपुरा-गांठोली, ग्वालियर मंदिर-वाईपास मार्ग आदि नाके पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। चार दिन गोवर्धन का बाजार भी बंद रहेगा।
463वीं शोभा यात्रा
24 जुलाई को सनातन गोस्वामी के अनुयायी संत श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर चकलेश्वर गोवर्धन से 463वीं बार मुड़िया शोभा यात्रा भजन संकीर्तन के साथ निकालेंगे। मुड़िया पूर्णिमा के दिन 21 किमी परिक्रमा मार्ग में पांच दिनों तक अटूट मानव श्रृंखला मिनी विश्व का नजारा पेश करती आई है। लेकिन इस बार कोरोना के कारण मेला नहीं लगेगा। इस वर्ष 463वां मुड़िया महोत्सव मनाया जाएगा। अनुयायी मुड़िया संत रामकिशन दास ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते प्रमुख संत मंदिर में एकत्र होकर सिर मुड़वाएंगे, उसके बाद मानसी गंगा में स्नान कर सनातन गोस्वामी के चित्र के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए मानसीगंगा की परिक्रमा लगाएंगे।
कोरोना का ग्रहण: संक्रमण के चलते निरस्त हुआ विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला, डीएम ने दिए आदेश