फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boiled oil falls on son of confectioner in mathura

चेकिंग के दौरान दरोगा और हलवाई के बीच खींचतान में हलवाई के बेटे पर गिरा खौलता तेल, फिर...

Mon, 09 Apr 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 09 Apr 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
boiled oil falls on son of confectioner in mathura
थाने पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में रविवार की शाम को ढाबे पर चेकिंग के दौरान दरोगा और हलवाई के बीच हुई खींचतान में खौलता तेल हलवाई के बेटे के ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ थाने पर हंगामा करते हुए गोवर्धन रोड को जाम कर दिया। देर शाम तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन


गोवर्धन पुलिस रविवार की रात को करीब 8:30 बजे होटल व ढाबों पर चेकिंग कर रही थी। गोवर्धन में बरसाना रोड पर चेकिंग करते हुए दरोगा बिजेंद्र सिंह टीम के साथ हलवाई जगदीश की दुकान पर पहुंचे। चेकिंग के दौरान दुकान पर पुलिस और जगदीश के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस कर्मियों ने जगदीश की भट्ठी पर रखी गर्म तेल से भरी कढ़ाई में डंडा मार दिया। इससे कढ़ाई का गर्म तेल जगदीश के आठ वर्षीय बेटे विष्णु उर्फ कृष्णा के सीने पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और बरसाना रोड पर जाम लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बरसाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और विष्णु को नयति अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने शांत करने की कोशिश की लेकिन लोग दरोगा और पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में सभी लोग इकट्ठा होकर गोवर्धन थाने पर पहुंच गए और थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। 

boiled oil falls on son of confectioner in mathura
थाने पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
लोगों का आरोप है कि पुलिस वालों ने खौलता तेल उसके बेटे पर डाला है। जबकि पुलिस वाले इससे इंकार कर रहे थे। रात को दस बजे तक गोवर्धन थाने पर हंगामा हो रहा था और लोगों ने जाम लगा रखा था।

पुलिस के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा था। पुलिस वालों के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी। लोगों का कहना था कि गोवर्धन पुलिस लोगों का उत्पीड़न कर रही है। चेकिंग के नाम पर वसूली की जा रही है। बेगुनाह लोगों को फंसाया जा रहा है। 

व्यापारियों ने कहा कि पुलिस वालों ने खौलता तेल जानबूझकर दुकानदार के बेटे पर डाला है। जब तक पूरे थाने के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी वह लोग हटेंगे नहीं। पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की जा रही थी। रोड पर जाम लग जाने के कारण गोवर्धन आ रहे सैकड़ों लोग फंस गए थे। 

दूर दूर तक वाहनों की कतार लग गई थी। स्थिति यह थी कि जो परिक्रमार्थी आ रहे थे उन्हें भी रास्ता नहीं मिल पा रहा था। देर रात तक गुस्साए लोगों को मनाने की कोशिश होती रही मगर लोग नहीं माने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed