फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body Found In Suitcase at River of Haryana and Up Border

नहर से मिले सूटकेस में मिला महिला का शव, सीमा विवाद पर उलझी पुलिस

Sat, 10 Aug 2019 07:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Aug 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Body Found In Suitcase at River of Haryana and Up Border
सांकेतिक तस्वीर
गांव शेषशाई के निकट नहर में एक सूटकेस में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर फेंका गया है।शव को लेकर यूपी-हरियाणा पुलिस के बीच सीमा विवाद हो गया। बाद में हरियाणा पुलिस शव अपने साथ ले गई। माना जा रहा है कि सूटकेस कहीं से पानी में बहकर आया है। 
विज्ञापन


शेषशाई गांव में नहर में दिल्ली की ओर से बहकर आ रहे पानी में एक सूटकेस गांव के पास झाल पर फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोटवन चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने शव को हरियाणा सीमा में बताया।
विज्ञापन


जिसके बाद हरियाणा के होडल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले यूपी एवं हरियाणा की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सूटकेस को बाहर निकालवाया। इसके बाद काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस में सीमा निर्धारण को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके बाद हसनपुर पुलिस ने शव को अपनी सीमा में माना। तब जाकर उन्होंने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूटकेस खोला गया तो उसमें विवाहिता का शव निकला। जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव पर कुर्ती एवं लैगी मिली है। चूडियां एवं बिछुआ भी नए प्रतीत हो रहे हैं। 

नेलपॉलिश हाल ही में लगाई प्रतीत हो रही है। कोटवन चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने बताया कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना होने के कारण गल गया था। प्रारंभिक तौर पर शव पर कोई निशान नजर नहीं आ रहे थे। शव को हरियाणा पुलिस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed