{"_id":"68f7c7a627629bf7e802f8f3","slug":"bloody-clash-between-two-sides-one-killed-by-beating-with-sticks-kasganj-news-c-25-1-agr1015-897652-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर एक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर एक की हत्या
Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा। दिवाली पर सोमवार रात गांव ढकरई में बाइक टकराने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि परिवार के 4 लोग घायल हो गए। आतिशबाजी के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा। मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता गांव ढकरई निवासी विकास ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 9 बजे घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान गांव के ही शिवम और सौरभ बाइक लेकर वहां से गुजरे तो उसके पहिये से विकास का पैर दब गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि उस समय तो दोनों वहां से चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद शिवम व सौरभ अपने पिता विजेन्द्र उर्फ छोटे, नरेन्द उर्फ करु के साथ लाठी-डंडे और असलहा लेकर विकास के घर पर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग भी की।
दिवाली की खुशियों के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़ मच गई। हमले में विकास, उसके भाई सुरजीत सिंह, विनय और चाचा कल्लू सिंह को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि वे घटना की रिपोर्ट लिखवाने के लिए कोतवाली गए तो आरोपियों ने एक बार फिर उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान विकास के भाई पवन की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। परिजन घायल पवन को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर गंजडुंडवारा कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
मामले में विकास ने आरोपियों शिवम, सौरभ, विजेन्द्र, नरेन्द और धनंजय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर पटियाली सीओ संदीप वर्मा, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।