फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blood shortage in blood banks in agra

आगरा: ब्लड बैंकों में रक्त की कमी, गंभीर मरीजों के लिए मुश्किल

Sat, 22 May 2021 01:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 01:52 PM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में गैर संक्रमित गंभीर मरीजों के लिए खून का संकट भी खड़ा हो रहा है। ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी है। आम दिनों की अपेक्षा विभिन्न ब्लड बैंकों में एक चौथाई या फिर 50 फीसदी से भी कम रक्त की उपलब्धता है। 

विज्ञापन
blood shortage in blood banks in agra
ब्लड बैंक

विस्तार

आगरा में करीब 18 ब्लड बैंक है। सभी में इस समय रक्त की कमी है। अप्रैल के पहले और दूसरे हफ्ते के बाद ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर नहीं लगाए जा सके हैं। व्यक्तिगत तौर पर ही लोग रक्तदान कर रहे हैं। वह भी संख्या अपेक्षाकृत कम है। अब स्थिति यह हो गई है कि थैलेसीमिया, कैंसर और डायलिसिस वाले मरीजों को भी रक्त उपलब्ध कराने में मुश्किल हो रही है। ब्लडबैंक अब एक्सचेंज पर ही रक्त उपलब्ध करा रहे हैं। 

विज्ञापन


रक्त की उपलब्धता की स्थिति 
- 60 यूनिट के करीब रक्त एसएन मेडिकल कॉलेज में है। कोरोना काल से पहले कम से कम 150 से अधिक यूनिट रक्त उपलब्ध रहता है। 
- जिला अस्पताल में 10 यूनिट रक्त उपलब्ध है। कोरोना काल से पहले कम से कम 50 यूनिट रक्त रहता था। 
- समर्पण ब्लड बैंक दिल्ली गेट 500 से अधिक यूनिट रक्त उपब्ध रहता था, अब 150 यूनिट के करीब उपलब्धता है।   

थैलेसीमिया के मरीजों को परेशानी
ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने से थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। समर्पण ब्लडबैंक में प्रति माह करीब 100 थैलेसीमिया के मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया था, अब मुश्किल हो रही है। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में करीब 50 थैलेसीमिया के मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जाता है। 

विज्ञापन

रक्तदान शिविर से हर माह 200 से 250 यूनिट रक्त एकत्रित होता था
एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक की प्रभारी नीतू चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 14 अप्रैल के बाद कोई रक्तदान शिविर नहीं लगा है। एक माह से अधिक हो गया। रक्तदान शिविर लगने से हर माह 200 से 250 यूनिट रक्त एकत्रित हो जाता था। रक्तदाता और स्वयंसेवी संगठन ऐसे समय में आगे नहीं आएंगे, तो गंभीर मरीजों को रक्त दे पाने में मुश्किल होगी। एसएन में रक्तदान के लिए काउंसलर प्रमोद से (मोबाइल नंबर- 9927407720) पर संपर्क किया जा सकता है।

ब्लड बैंक में रक्त की काफी कमी है 
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोहित बंसल ने कहा कि रक्त की जरूरत पड़ने पर लोगों को फोन करके बुलाना पड़ रहा है। बड़े रक्तदान शिविर करीब डेढ़ माह से नहीं लगे हैं। इस संकट की घड़ी में युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता कम हो गई है। जिला अस्पताल में रक्तदान के लिए मोबाइल नंबर - 8949438913 पर संपर्क किया जा सकता है।

वैक्सीन जरूर लगवाएं, पर रक्तदान भी करें 
समर्पण ब्लड बैंक के प्रबंधक ने अरविंद आचार्य ने कहा कि युवाओं के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। उससे पहले रक्तदान जरूर करें। इससे किसी की जिंदगी बच सकती है। इस समय ब्लड बैंकों में रक्त की बेहद कमी है। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में भी मुश्किल होने लगी है। चार अप्रैल को आखिरी रक्तदान शिविर लगा था। इससे पहले प्रति माह करीब 400 यूनिट रक्त आ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed