फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blood bank

ब्लड बैंक में नहीं रक्त संरक्षित बैग, कैसे हो रक्त की आपूर्ति

Tue, 16 Jun 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
blood bank
मैनपुरी। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्त संरक्षित बैग उपलब्ध नहीं हैं। इसकी वजह से रक्तदाता वापस लौट रहे हैं। मंगलवार को भी रक्तदान करने पहुंचे लोगों को लौटा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर संचेतना सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज बैजल ने सीएमएस से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्त की कमी चल रही है। बी निगेटिव, ए निगेटिव, ओ निगेटिव आदि ग्रुप का ब्लड नहीं है। जिले की कुछ संस्थाएं ब्लड संरक्षित के लिए ब्लड बैंक का सहयोग कर रही हैं। संस्थाओं ने सोमवार को पांच लोगों को रक्तदान के लिए ब्लड बैंक भेजा तो उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि आज बैग नहीं हैं। मंगलवार को फिर से ये लोग ब्लड बैंक पहुंचे तो उन्हें फिर लौटा दिया गया। नीरज बैजल जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएस से शिकायत की। सीएमएस ने दोपहर बाद जिला अस्पताल में रक्तदान के लिए बैग की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में ब्लड नहीं है, कोई रक्तदान करने पहुंचे तो इनके पास बैग नहीं हैं। अस्पताल प्रशासन ब्लड बैंक को लेकर गंभीर नहीं है। यदि यही हाल रहा तो ब्लड बैंक की स्थिति बिगड़ेगी। इसके लिए सीएमएस जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज बैजल, अध्यक्ष संचेतना सोसाइटी।
बुकिंग करा दी थी
ब्लड बैंक में बैग के लिए जैम पोर्टल पर चार दिन पहले ही बुकिंग करा दी गई थी, लेकिन बैग नहीं प्राप्त हुए। मंगलवार को बैग ब्लड बैंक को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed