फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blackmailing woman by video and Misdeed with minor girl in Firozabad

फिरोजाबाद में सामने आए दुष्कर्म के दो मामले: नहाते समय बनाया महिला का वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल, घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म

Tue, 03 May 2022 08:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 08:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। पहली घटना में महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर आरोपी ने ब्लैकमेल किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं दूसरी घटना में घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
blackmailing woman by video and Misdeed with minor girl in Firozabad
दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में एक महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ रामगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। पीड़िता का कहना है कि वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी है। उसके यहां एक साल पहले एक शख्स किराए पर रहता था। उसका आरोप है कि युवक ने उसका नहाते समय का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


डराकर उसके साथ दुष्कर्म भी करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 26 अप्रैल को वह रात करीब आठ बजे घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच पति नमाज पढ़कर घर आ गए। उन्होंने आरोपी के साथ मारपीट कर दी। अब आरोपी फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर रामगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, पति-पत्नी सहित तीन पर केस

वहीं दूसरी घटना में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में उत्तर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए हैं। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उत्तर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां का कहना है कि वह किराए के मकान में रहती है। जिस मकान में वह रहती है। वहीं एक अन्य महिला भी परिवार के साथ रहती है। उसके घर में एक युवक का आना जाना था। वह महिला के पति का मित्र है। पति-पत्नी ने साजिश के तहत 26 अप्रैल को युवक को अपने कमरे में छिपा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां के अनुसार, जब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रात में छत पर सोने चली गई। इसके बाद पति-पत्नी ने छिपाए युवक को 17 वर्षीय बेटी के कमरे में भेज दिया। यहां युवक ने बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर वह नीचे पहुंची तो आरोपी भाग गया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सोमवार देर रात पति-पत्नी और युवक के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि पीड़िता की मां का आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed