फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black Fungus Patient Died In Sn Medical College Today

आगरा में ब्लैक फंगस: एसएन में 70 साल की महिला की मौत, दो डिस्चार्ज, अब तक तीस मरीज ठीक हुए

Fri, 02 Jul 2021 09:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Jul 2021 09:36 AM IST
सार

अब तक फंगस ने 10 मरीजों की जान ले ली है। गुरुवार को दो और मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। यह शहर के ही हैं और इनकी उम्र 42 और 55 साल है। अब तक 30 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Black Fungus Patient Died In Sn Medical College Today
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस से एक और मरीज की मौत हो गई है। अब तक फंगस ने एसएन में 10 मरीजों की जान ले ली है। दो मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि ताजगंज निवासी 70 साल की मरीज बीते 12 दिन पहले वार्ड में भर्ती हुई थी।

विज्ञापन

इलाज से इनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार को मौत हो गई। अब तक फंगस ने 10 मरीजों की जान ले ली है। गुरुवार को दो और मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। यह शहर के ही हैं और इनकी उम्र 42 और 55 साल है। अब तक 30 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 
विज्ञापन


एंटी फंगल की दवाओं का किया स्टॉक 
एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में एंटी फंगल इंजेक्शन और दवाओं का स्टॉक किया है। इसमें महंगे इंजेक्शन भी मंगाए गए हैं। एक मरीज के इलाज में सरकार का 4.50 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, गंभीर हाल के मरीज में सात लाख रुपये तक खर्च हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

81 मरीज हो चुके हैं भर्ती
आगरा एसएन अस्पताल में अब तक ब्लैक फंगस के 81 मरीज भर्ती हो चुके हैं, इनमें 15 से 30 साल के नवयुवक भी हैं। इनकी संख्या 17 है। वहीं ब्लैक फंगस का सबसे छोटा मरीज महज सात दिन का शिशु है। ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक 81 मरीज एसएन में भर्ती हुए, इसमें 15 से 30 साल के 17 मरीज रहे।

सबसे कम उम्र का मरीज सात दिन का शिशु रहा। 14 मरीज अन्य अस्पताल चले गए। पांच की मौत हो गई और आठ मरीजों  की आंख निकालनी पड़ी है। रविवार को ब्लैक फंगस के चार और मरीज ठीक हो गए हैं। इनको वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया है। अब तक वार्ड से 17 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ठीक होने के बाद मुकेश कुमार, इरफान, सुधीर कुमार, कुलदीप सिंह ने डॉक्टरों का आभार जताया।

श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल मामला: आगरा के युवा अधिवक्ताओं का पैनल लड़ेगा पीड़ितों की लड़ाई, अदालत में प्रार्थनापत्र

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed