{"_id":"6a3ae6c98e11e63b7c082854","slug":"black-bands-were-worn-to-protest-against-e-registry-work-in-tehsils-came-to-a-standstill-and-the-strike-by-advocates-document-writers-stamp-vendors-and-typists-continued-for-the-eighth-day-agra-news-c-25-1-agr1035-1091654-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: काली पट्टी बांधकर ई-रजिस्ट्री का विरोध, तहसीलों में काम ठप, आठवें दिन भी जारी रही अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर्स और टाइपिस्टों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: काली पट्टी बांधकर ई-रजिस्ट्री का विरोध, तहसीलों में काम ठप, आठवें दिन भी जारी रही अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर्स और टाइपिस्टों की हड़ताल
विज्ञापन
ई रजिस्ट्री के विरोध में सदर तहसील स्थित निबंधन कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता, दस्त
- फोटो : अमर उजाला
आगरा। सदर सहित जिले की पांच तहसीलों में पिछले आठ दिन से ई-रजिस्ट्री के विरोध में जारी हड़ताल के कारण न्यायिक और निबंधन कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। इस वजह से वादकारियों से लेकर क्रेता-विक्रेता तक भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को निबंधन भवन के गेट पर बांह पर काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडर्स और टाइपिस्टों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ई-रजिस्ट्री और फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में सदर तहसील में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा और महासचिव अरविंद कुमार दुबे के नेतृत्व में आंदोलित लोगों ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। सोमवार को भी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडर्स ने रैली निकाली थी। लगातार चल रहे कार्य बहिष्कार के चलते विवाह पंजीकरण, शपथपत्र, नोटरी और दस्तावेज पंजीकरण जैसे जरूरी कार्यों के लिए दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनके काम नहीं हो पा रहे हैं और उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान
मंगलवार को आयोजित हड़ताल सभा में अधिवक्ताओं ने मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत ने कहा कि सरकार को ई-रजिस्ट्री और फ्रंट ऑफिस व्यवस्था को तुरंत निरस्त करना चाहिए। सभा में दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष राम उपाध्याय, राजीव उपाध्याय, महेश सारस्वत, मुकेश गुप्ता, दिव्यांश पांडेय, विजय शर्मा, वैभव शर्मा, विकास पाराशर, बृजेश शर्मा, विष्णु गौड़, जगदीश प्रसाद लवानिया, मदन रावत, विजय कुलश्रेष्ठ आदि शामिल रहे।