{"_id":"617d4b848ca3bb7a530ea0b5","slug":"bjym-workers-created-ruckus-after-seeing-pakistan-written-on-the-box-of-firecrackers-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पटाखे के डब्बे पर पाकिस्तान लिखा देख भाजयुमो कार्यकर्ता भड़के, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पटाखे के डब्बे पर पाकिस्तान लिखा देख भाजयुमो कार्यकर्ता भड़के, जमकर किया हंगामा
Sat, 30 Oct 2021 07:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:11 PM IST
सार
मथुरा में एक दुकान पर पाकिस्तान लिखे पटाखे बिकने की जानकारी पर भाजुयमो कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस दुकानदार को पकड़कर थाने ले आई, यहां कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जांच के बाद पुलिस ने दुकानदार को छोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना हाईवे मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में एक दुकानदार ने शनिवार को पटाखे के बॉक्स मंगाए। इनमें एक बॉक्स पर पाकिस्तान लिखा हुआ था और क्रिकेट खिलाड़ी का फोटो छपा था। इसकी भनक लगते ही भाजयुमो पदाधिकारी दुकान पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व्यापारी को पटाखे के साथ थाने ले गई। व्यापारी नेताओं और भाजयुमों में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवा कर व्यापारी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना हाईवे के मंडी समिति के पास एक युवक की दुकान है। उसने शिवकाशी (तमिलनाडु) से तरह-तरह के पटाखे मंगवाए थे। इनमें से कुछ पटाखों के डब्बों पर ऑस्ट्रेलिया, भारत व अन्य देशों के नाम लिखे हुए थे। इसी में से एक डब्बे पर पाकिस्तान का नाम लिखा होने के साथ ही एक खिलाड़ी की फोटो भी छपी थी। इसकी जानकारी किसी तरह से भाजयुमो पदाधिकारियों को लग गई। इस पर उन्होंने व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आगरा में उमर अब्दुल्ला के विरोध में प्रदर्शन: राजद्रोह के आरोपी छात्रों का समर्थन करने पर भड़के वकील, फूंका पुतला
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस व्यापारी व पटाखे के बॉक्स को थाने ले आई। भाजयुमो के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए। जैसे ही इसकी जानकारी व्यापारी नेताओं के लगी वे भी थाने पहुंच गए। यहां पर व्यापारी और भाजयुमो पदाधिकारियों में तीखी बहस हुई। हाईवे पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। बाद में व्यापारी को छोड़ भी दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तमिलनाडु के शिवकाशी से यह पटाखे आए हैं। दुकानदारों को वास्तव में नहीं पता था कि बॉक्स पर पाकिस्तान और खिलाड़ी का नाम अंकित होगा। इसके अलावा आस्ट्रेलिया, भारत और अन्य देशों के नाम भी बॉक्स पर अंकित थे। इसी को देखते हुए दुकानदार को छोड़ दिया गया है। कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।