फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP's policies are anti-poor

Agra News: भाजपा की नीतियां गरीब विरोधी

Mon, 22 Jan 2024 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jan 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
BJP's policies are anti-poor
भाजपा की नीतियां गरीब विरोधी
विज्ञापन

-कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक ब्लॉक जागीर के गांव चडरउआ में सोमवार को हुई। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि भाजपा की नीतियां गांव और गरीब विरोधी हैं। भाजपा शासन में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान देश में आत्महत्या कर रहा है। जबकि प्रधानमंत्री विदेश के दौरों में ही व्यस्त हैं। कैलाश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने जनता को मंदिर-मस्जिद, गाय, गोबर में उलझाकर रख दिया है। भाजपा के पास विकास की सोच नहीं है। भीमसेन कठेरिया ने कहा कि भाजपा समाज को तोड़ने की बात करती है। जबकि कांग्रेस विकास की बात करती है। इस मौके पर मनोज शाक्य, हेमराज सिंह, प्यारेलाल शाक्य, रामप्रकाश शाक्य, रामऔतार सिंह, जिलेदार शाक्य, रामनरेश पाल, आदित्य कुमार, प्रदीप शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed