फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP state president Pankaj Chaudhary issued warning to party leaders for meeting in Agra

UP: 'बैठकें न करें...', प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी ने नेताओं को चेताया; बोले- ऐसा करने पर होगी कार्रवाई

Sat, 27 Dec 2025 10:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Dec 2025 10:36 PM IST
सार

आगरा आगमन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का तो प्रदेश अध्यक्ष भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा होता है। 

विज्ञापन
BJP state president Pankaj Chaudhary issued warning to party leaders for meeting in Agra
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी और सर्व समाज की पार्टी है। लखनऊ में हाल में हुई बैठकें न करें, इसके लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को चेताया गया है। स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह बात पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को सदर स्थित एक निजी होटल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कही। 
विज्ञापन


मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का शहरभर में जगह-जगह स्वागत किया गया। सींगना में जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया व सिकंदरा में महानगर इकाई ने स्वागत किया। सदर स्थित बैठक स्थल तक निकले काफिले और स्वागत कार्यक्रमों की वजह से शहरभर में जाम लग गया। बैठक के दौरान चौधरी ने कहा कि अखिलेश, लालू, ममता सहित इंडी गठबंधन के दलों में अध्यक्ष बनने के लिए कार्यकर्ता को उनके खानदान में पुनर्जन्म लेना पड़ेगा। 
विज्ञापन


भाजपा में जहां जिसकी जरूरत होती है, पार्टी उसे वहां नियुक्त करती है और सांसद, प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाती है। चौधरी ने कहा कि भाजपा की खूबी है कि यहां कोई छोटा या बड़ा कार्यकर्ता नहीं होता। भाजपा का तो प्रदेश अध्यक्ष भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2047 के विकसित भारत के विजन में योगदान देने और 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए काम करने को कहा। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, नवीन जैन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: ड्यूटी पर सैन्यकर्मी का निधन...नवंबर में हुई थी शादी, पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़; रो पड़ा पूरा गांव


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed