फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Ramshankar katheria big statement on Ram Mandie issue

जल्द होगा राम मंदिर का निर्माण, संसद में कानून बनाने पर चल रही है बात: सांसद कठेरिया

Sat, 10 Nov 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Nov 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Ramshankar katheria big statement on Ram Mandie issue
पीठाधीश्वर अद्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज के साथ भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद एवं केंद्रीय एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने राम मंदिर मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर देश की जनता की श्रद्धा और आस्था का विषय है। देश की जनता को उम्मीद थी कि समय से पहले मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए कोर्ट का इंतजार हो रहा था, लेकिन अब संसद में कानून बनाने की बात चल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गोवर्धन के जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित शंकराचार्य आश्रम में भाजपा सांसद ने कहा कि देश का कमजोर वर्ग व पिछड़ा तबका राम मंदिर के पक्ष में है। सुप्रीम कोर्ट के सम्मान की एक मर्यादा होती है, इसलिए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर इंतजार किया गया, लेकिन मंदिर को बनाने के लिए संसद का भी सहारा लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके लिए बातचीत चल रही है। शीघ्र ही शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। तीन राज्यों में चुनाव से राम मंदिर की बात जोड़ना गलत है। इससे पहले भाजपा ने अन्य प्रांतों में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है और बहुमत के साथ जीते हैं। तीन राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर अद्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने कहा कि आजादी के बाद पूर्ण बहुमत से पहली बार हिंदुवादी सरकार आई है। इस सरकार को गाय, गंगा और गीता की रक्षा करनी होगी। सरकार जल्द ही संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराए। यह आवाज पूरे देश के संतों और हिंदू धर्म को मानने वालों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed