आगरा में कोरोना: मुंबई से लौटे भाजपा विधायक ने खुद को किया आइसोलेट, रिपोर्ट का इंतजार
मुंबई से लौटे भाजपा विधायक ने स्वास्थ्य खराब होने पर जांच कराई है। रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय हाल ही में मुंबई से लौटे हैं। सोमवार को उन्होंने एंटीजन जांच कराई, जो निगेटिव आई है। मंगलवार को उन्होंने आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। फोन पर हुई बातचीत में विधायक बताया कि वह 28 दिसंबर को मुंबई गए थे। 31 दिसंबर को आगरा लौटे। यहां आने पर खांसी हो गई। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
24 घंटे में 23 नए मरीज मिले
मंगलवार को 23 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे पहले रविवार को 33 संक्रमित मिले थे। नए मरीजों के साथ जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 113 पर पहुंच गई है। प्रशासन ने संक्रमितों की भर्ती के लिए अस्पताल चिह्नित कर लिए हैं। फिलहाल नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
लापरवाही में नहीं आई कमी
एक तरफ कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, दूसरी तरफ बाजार, स्मारक व सार्वजनिक स्थलों पर लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है। ताजमहल, आगरा किला के अलावा लोहामंडी, शाहगंज, रावतपाड़ा बाजार में भीड़ उमड़ रही है। बिना मास्क लोग घूम रहे हैं। जबकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। जिला प्रशासन का कहना है कि लोग मास्क पहनकर घरों से निकलें। कोरोना की गाइड लाइन का पालन करें। लक्षण मिलने पर तत्काल जांच कराएं।
कोविड जांच की दरें तय
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए निजी लैब में कोरोना जांच की दर तय कर दी गई है। मंगलवार से सभी पैथोलॉजी व रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर नए रेट लागू हो गए। अब 250 रुपये में एंटीजन और 700 रुपये में आरटीपीसीआर जांच होगी। 64 स्लाइस की मशीन से एचआर सीटी स्कैन जांच 2500 रुपये में होगी। तय रेट से अधिक वसूलने पर निजी लैब संचालक जिम्मेदार होगा। उल्लंघन पर महामारी एक्ट में लैब मालिक के विरुद्ध मुकदमा हो सकता है।