फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA from Kasganj wrote to UP CM Yogi Adityanath demanding status of martyr for Chandan

कासगंज बवालः BJP विधायक ने की चंदन को शहीद का दर्जा दिलाने की सिफारिश, सीएम योगी को लिखा पत्र

Wed, 31 Jan 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 31 Jan 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA from Kasganj wrote to UP CM Yogi Adityanath demanding status of martyr for Chandan
चंदन गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कासगंज की ‌हिंसा में मारे गए युवक चंदन को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा विधायक ने सीएम योगी को पत्र लिखा है। चंदन के परिवारीजन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने डीएम से सहायता राशि का चेक लेने से भी इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में डीएम ने चेक परिवारीजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


चंदन के परिवारीजनों का कहना है कि उनके बेटे ने तिरंगा की रक्षा के लिए जान दी है। ऐसे में सरकार उसे शहीद का दर्जा दे और शहर में उसके नाम से चंदन चौक बनाया जाए। परिवारीजनों की ये भी मांग थी कि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद कासगंज आकर परिवार से मिले। 
विज्ञापन


सोमवार को जब जिलाधिकारी आरपी सिंह 20 लाख सहायता राशि को चेक लेकर चंदन के घर गए तो परिवारीजनों ने अपनी मांग दोहराते हुए चेक लेने से इनकार कर दिया। बाद में डीएम ने उन्हें समझाया कि शहीद का दर्जा देने की प्रक्रिया शासन स्तर से होती है। ऐसे में वे शासन को इसके लिए लिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

BJP MLA from Kasganj wrote to UP CM Yogi Adityanath demanding status of martyr for Chandan
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कासगंज के विधायक देवेंद्र राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यना‌थ को पत्र लिखकर चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग की। इसके लिए अलावा उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिए भी लिखा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed