{"_id":"5c5563d4bdec224bf101f94d","slug":"bjp-mayor-naveen-jain-s-big-statement-on-aligarh-muslims-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भाजपा मेयर ने बताया आतंकवादियों का अड्डा, दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भाजपा मेयर ने बताया आतंकवादियों का अड्डा, दिया बड़ा बयान
Sat, 02 Feb 2019 03:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
AMU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के मेयर नवीन जैन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवीन जैन ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देशद्रोहियों का अड्डा बन गयी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित हो रही हैं और विश्वविद्यालय का प्रशासन आंख बंद करके बैठा है। नवीन जैन ने यह बयान विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा रोकने और भगवा झंडा जलाने के विरोध में दिया।
विज्ञापन
मेयर नवीन जैन ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत में नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी में लगातार राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चल रही हैं। राष्ट्र विरोधी ताकतों को संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को यहां से बाहर किया जाए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई और आतंकी कार्रवाई करने वालों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा लिखा जाए।
'एएमयू का नाम बदला जाए'
मेयर ने कहा कि सबसे पहले तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम बदला जाए। जब हम सभी धर्मों की बात करते हैं तो एक धर्म विशेष के नाम पर यूनीवर्सिटी क्यों बने। आज से करीब 40-50 वर्ष पहले मुसलिम अल्पसंख्यक रहा होगा लेकिन अब ऐसा नहीं है।
मेयर से जब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के नाम पर सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि हिंदुस्तान में हिंदू नाम से विश्वविद्यालय हो सकता है, हर हिंदुस्तानी हिंदू है। बीएचयू में यहां सभी धर्मोँ के लोग पढ़ते और पढ़ाते हैं।
गांधी का अपमान करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके पुतले को गोली मारने का कृत करने वाले हिंदू संगठनों के कृत्य की मेयर नवीन जैन ने निंदा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने चाहिए।
महात्मा गांधी ने अहिंसा का संदेश दिया था। उन्हीं के सिद्धांतों पर चल कर भारत की दुनिया में अलग पहचान हैं। भारत ऐसा देश है जो पहले किसी पर हमला नहीं करता है।