फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP legislator's grandson tampered with Greater Noida's woman

भाजपा विधायक के नाती ने ग्रेटर नोएडा की युवती से की छेड़छाड़, ये है पूरा मामला

Wed, 26 Sep 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 26 Sep 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
BJP legislator's grandson tampered with Greater Noida's woman
महिला से छेड़छाड़

आगरा में फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के नाती कुनाल चौधरी ने होटल में खाना खाने आई युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती और उसके दो पुरुष मित्रों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई की। एक मित्र को कार में खींचकर ले जाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


युवती और होटल के कर्मियों के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना छत्ता में छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास, मारपीट, गालीगलौज सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा की युवती 24 सितंबर को आगरा आई थी। उसे एक डॉक्यूमेंट्री तैयार करनी थी। रात 11:30 बजे यमुना किनारा रोड स्थित होटल एलीवेट में अपने दो मित्र के साथ युवती खाना खाने आई थी। आरोप है कि होटल में विधायक का नाती कुनाल चौधरी अपने 8-9 साथियों के साथ पहले से मौजूद था। वह शराब पी रहे थे। तभी कुनाल युवती के पास आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। युवती और उसके मित्रों ने विरोध किया। इस पर कुनाल के साथियों ने दोनों मित्रों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की। युवती के एक मित्र को होटल के बाहर खड़ी स्कार्पियों में खींचने का प्रयास किया।
 
युवती और होटल कर्मियों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने थाने आकर शिकायत की। इसके बाद थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर सुभाष कठेरिया ने बताया कि छेड़छाड़ की धारा 354, 354 (क), अपहरण के प्रयास 364, 511 व मारपीट 323, अपशब्द बोलना 504 और जान की धमकी देना 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पूरी घटना

युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसमें विधायक का नाती मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। घटना के बाद से युवती दहशत में है। वह घर चली गई। युवती से हुई छेड़छाड़ का मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी है। इसलिए थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद आरोपी विधायक के नाती पर कार्रवाई की जाएगी।

छेड़छाड़ के बाद ही कमला नगर में पीटा था युवक

सोमवार रात को ही विधायक के नाती ने कमला नगर में अपने स्वीट हाउस के बाहर युवती के मित्र को पकड़ लिया था। उसके साथ अभद्रता और मारपीट की थी। इस पर बल्केश्वर स्थित भगवान नगर निवासी नौशाद ने पुलिस को फोन कर दिया था। इससे बौखलाकर कुनाल ने उसे फोन पर धमकाया था। 

उसके दोस्त पवन विहार, कमला नगर निवासी विश्वेंद्र सिंह को कार में उठाकर ले गया था। इस मामले में भी विश्वेंद्र के पिता मानवेंद्र सिंह ने थाना न्यू आगरा में घर से उठाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं नौशाद ने भी गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए एनसीआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा आदित्य कुमार यादव का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी ने कहा, पूरा मामला साजिश के तहत बनाया गया

आरोपी कुनाल चौधरी का कहना है कि पूरा मामला साजिश के तहत बनाया गया है। उसने छेड़छाड़ नहीं की है। न ही अपहरण का प्रयास किया है। जो युवक मारपीट और अपहरण की बात कह रहे हैं, वे उसके होटल में आए थे। इसके फुटेज मौजूद हैं।

बात सिर्फ इतनी सी है कि उन लोगों ने विधायकजी को अपशब्द कहे। इस पर उसने उनका विरोध किया। इसी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वह जांच में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed