फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP declared Harshita Singh the candidate for the Zila Panchayat President in Firozabad

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: फिरोजाबाद में भाजपा ने एमबीए पास हर्षिता सिंह को बनाया प्रत्याशी

Sat, 26 Jun 2021 01:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 01:32 AM IST
सार

फिरोजाबाद में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हर्षिता सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। 

विज्ञापन
BJP declared Harshita Singh the candidate for the Zila Panchayat President in Firozabad
फिरोजाबाद: भाजपा प्रत्याशी हर्षिता सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हर्षिता सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर जिला संगठन प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी दमखम के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगी और जीतेगी। 

विज्ञापन

 
भाजपा जिला के संगठन प्रभारी ने भाजपा के पास 22 सदस्य होने का दावा किया। सदस्यों के नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव होगा, तब देखना सभी लोग सामने होंगे। उन्होंने भाजपा के छह, हरिओम यादव के समर्थन वाले छह, जबकि पांच निर्दलीय सदस्य होने की बात कही, लेकिन किसी का नाम तक नहीं बता सके। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों के परिवार के साथ पुलिस उत्पीड़न कर रही है, इस सवाल पर दयाशंकर सिंह जवाब देने में बचते रहे। उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद डॉ. रामगोपाल यादव का नाम लेते हुए कहा कि उनकी सरकार में फिरोजाबाद में सपा ने सबसे ज्यादा आंतक मचा रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए पास हैं हर्षिता सिंह 
एमबीए पास हर्षिता सिंह पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हैं। उन्होंने वार्ड संख्या- 15 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्षिता ने कहा कि वह ससुराल में राजनीतिक माहौल में रह रही हैं। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है, पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरूंगी।  

सपा से रुचि यादव हैं प्रत्याशी 
फिरोजाबाद में भाजपा से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर चुकी है। सपा ने वार्ड नंबर 31 से जिला पंचायत सदस्य रुचि यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। रुचि यादव रामब्रेश यादव की पुत्रवधू हैं। 

फिरोजाबाद में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 33
फिरोजाबाद में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 33 है। इस बार भाजपा ने तीन वार्डों से जीत दर्ज की, जबकि सपा के पास 12 विजयी सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत के लिए 17 सदस्य होने चाहिए। चुनाव से पहले सपा और भाजपा अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed