फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Chief Amit shah will attends bjp karyakarta sammelan in etah

अमित शाह कार्यकर्ताओं को पढ़ाएंगे 'चुनावी पाठ', छह फरवरी को यहां जुटेंगे हजारों भाजपाई

Thu, 31 Jan 2019 01:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jan 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
BJP Chief Amit shah will attends bjp karyakarta sammelan in etah
अमित शाह
आगामी लोकसभा चुनाव में पिछला प्रदर्शन दोहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी जी जान से जुटी हुई है। जहां एक तरफ जनता की बीच पैठ बनाने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को चुनावी पाठ पढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ब्रज के कार्यकर्ताओं को 'गुरु मंत्र' देने छह फरवरी को एटा आ रहे हैं। उनके साथ यूपी प्रदेश व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी होंगे। वे ब्रज प्रांत के बूथ अध्यक्षों से रूबरू होंगे।   
विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ता सम्मेलन में बृज प्रांत के 12 जिलों व पांच महानगरों के लगभग 40 हजार बूथ अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी बूथ अध्यक्षों को चुनावी मंत्र देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी को पदाधिकारियों की बैठक

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय 40 हजार बूथ अध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे। डॉ वशिष्ठ के अनुसार कार्यक्रम स्थल को शीघ्र ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। जिलामंत्री संदीप जैन के अनुसार शुक्रवार को रामलीला मैदान में शाह के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। 

बृज प्रांत अध्यक्ष, संगठन मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें जिला कार्यकारिणी, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रवासी, लोकसभा-विधानसभा संचालन समिति एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed